केजरीवाल की 40 साल पुरानी खांसी की वजहों का हुआ खुलासा
बेंगलुरू। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी खांसी की वजह से खासे परेशान होकर बेंगलुरू में सर्जरी के लिए पहुंचे। उनकी सर्जरी करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक उनकी परेशानी कई वजहें थी। गले और मुंह के आकार के साथ-साथ जीभ का बढ़ा हुआ आकार भी एक समस्या थी।

केजरीवाल की सर्जरी हुई पूरी
डॉक्टरों के मुताबिक जीभ के बढ़े आकार और गले में कुछ समस्या की वजह से केजरीवाल को पिछले 40 साल से खांसी की समस्या आ रही थी। फिलहाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गले की सर्जरी को लगभग पूरा कर लिया गया है।
नारायणा हेल्थ सिटी के डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उन्हें कुछ दिन आराम करना होगा। सर्जरी की वजह से वह कुछ दिनों तक नहीं बोलेंगे।
डॉक्टरों ने बताया कि उनकी परेशानी की वजहों में गले की कुछ समस्या और जीभ का आकार अहम है। इसी के चलते उन्हें लगातार खांसी आ रही थी। इनके अलावा उन्हें सांस लेने में भी समस्या आती थी।
40 साल से खांसी से परेशान थे केजरीवाल
इन्ही वजहों के चलते जैसे ही केजरीवाल हवा के संपर्क में आते में श्वास नली प्रभावित हो जाती है। इन्ही वजहों के चलते उन्हें खांसी समस्या झेलनी पड़ रही है।
सर्जरी के पूरी होने के बाद अस्पताल ने बताया कि जल्द ही केजरीवाल ठीक हो जाएंगे और अपने परिवार के सदस्यों से बात कर सकेंगे। हालांकि उन्हें कुछ दिन ज्यादा बोलने परहेज करना होगा।
डॉक्टरों के मुताबिक केजरीवाल अगले कुछ दिनों में पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। हालांकि उन्हें रोज अभ्यास के जरिए लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को धीरे-धीरे दूर करना होगा।
जीभ के आकार और गले में समस्या ने बढ़ाई केजरीवाल की मुश्किल
नारायणा हेल्थ सिटी के मजूमदार शा मेडिकल सेंटर मेडिकल डायरेक्टर और उपाध्यक्ष पॉल सी सालिन्स ने बताया कि उनकी खांसी के अलग-अलग हिस्सों की जांच के बाद ही डायग्नोसिस को पूरा किया गया।
सेफालोमेट्रिक्स के पूरे कंप्यूटर आंकलन के जरिए इसे पुख्ता किया गया। एमआरआई, वीडियो फ्लूरोस्कोपिक जांच के जरिए इस बात की पुष्टि हुई।
केजरीवाल अपने इलाज के लिए बुधवार को ही बेंगलुरू पहुंचे। इससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक दो बार नैचुरोपैथी से इलाज के लिए शहर के जिंदल इंस्टीट्यूट फॉर शुगर और कफ लेवल में पहुंचे थे।
-
भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने पर दी जाएगी उम्र कैद की सजा -
पंजाब में 8वीं की बोर्ड परीक्षा में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले की बेटी ने किया टॉप, केजरीवाल ने जमकर की तारीफ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications