गाजियाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अस्वस्थ होने की वजह से मंगलवार को भी दफ्तर नहीं जा पाएंगे। केजरीवाल के पारिवारिक चिकित्सक विपिन मित्तल ने कहा, "अरविंद को अभी भी बुखार है। अब उनका रक्तचाप भी कम हो गया है। इसलिए मैंने उन्हें आज (मंगलवार)आराम की सलाह दी है।"
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से यह तीसरा दिन है जब केजरीवाल दफ्तर जाने में सक्षम नहीं हैं।