पणजी में केजरीवाल बोले-मुझे नहीं लगता टीएमसी गोवा की चुनावी दौड़ में कहीं खड़ी भी है

पणजी में केजरीवाल बोले- गोवा में टीएमसी के पास अभी 1% वोट शेयर भी नहीं है

पणजी, 22 दिसंबर। गोवा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस हो या आम आदमी पार्टी सभी आगामी चुनाव को लेकर संजीदा नजर आ रहे हैं। ममता बनर्जी के बाद गोवा के पणजी में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केरजरीवाल पहुंचे हैं। केजरीवालन ने गोवा पहुंचते ही टीएमसी पर हमला बोला है।

Recommended Video

    Goa Election 2022: Arvind Kejriwal ने की वादों की बौछार, जानें 6 वादे | वनइंडिया हिंदी
    arvind

    अरविंद केजरीवाल ने पणजी में लोगों को संबोधित करते कहा मुझे लगता है कि आप लोग टीएमसी को काफी अहमियत देते हैं। मुझे लगता है कि टीएमसी के पास अभी 1% वोट शेयर भी नहीं है। वो 3 महीने पहले ही गोवा में आई है, लोकतंत्र ऐसे नहीं चलता। आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, आपको लोगों के बीच काम करने की जरूरत है।

    दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा आप टीएमसी को बहुत अधिक महत्व दे सकते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह दौड़ में कहीं भी टीएमसी खड़ी भी है।2022 में गोवा में होंगे विधानसभा चुनाव

    देश के 5 राज्यों जहां 2022 की शुरूआत में चुनाव होने वाले हैं उनमें गोवा भी शामिल है। छोटे से प्रदेश गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा सीटों के चुनाव में आप ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी रैलियों में काफी सक्रिय रूप से भाग ले रही है। वहीं बुधवार को पणजी में जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा,
    आप भले ही टीएमसी को बहुत अधिक महत्व देते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह दौड़ में कहीं भी खड़ी है।

    कांग्रेस पर भी बोला था हमला
    इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने गोवा में विधायकों के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था

    15 विधायकों को बेच दिया गया है ,जबकि दो विधायकों का 'आखिरी स्टॉक' 'भारी छूट' के साथ उपलब्ध हैं। बता दें कि पिछले दिनों कई कांग्रेस विधायकों ने पार्टी छोड़ टीएमसी का दामन थामा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+