Pics: कभी 'आप' को देते थे आशीर्वाद, आज केजरीवाल को दे रहे हैं श्राप
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी में बगावत के सुर बुलंद हो गए हैं। एक के बाद एक कर पार्टी के लोग ही अरविंद केजरीवाल की पोल खोल रहे हैं। पहले रोहिणी से पार्टी के विधायक राजेश गर्ग ने भीतर की कलंह खोलते हुए कहा कि पार्टी के विधायक दिल्ली में चुनाव नहीं चाहत है, लेकिन पार्टी के आलाकमान के सामने बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
जहां कल विधायक ने पोल खोली तो वहीं पार्टी संस्थापक सदस्य शांति भूषण ने केजरीवाल की काबिलियत पर सवाल उठा दिया है। शांति भूषण ने कहा कि अरविंद केजरीवाल में पार्टी को आगे बढ़ाने की क्षमता नहीं है। केजरीवाल की क्षमता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि पार्टी को खड़ा करने की जिम्मेदारी किसी और नेता को सौंप देनी चाहिए।

भंग हुई आप की शांति
पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण ने कहा कि अरविंद केजरीवाल में सांगठनिक क्षमता नहीं है कि वह पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मैनेज कर सकें। भूषण ने पार्टी में आतंरिक लोकतंत्र की कमी की ओर इशारा किया।

केजरीवाल पर हमला
शांतिभूषण ने आप की कलंह खोल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि अरविंद सिर्फ अपनी बात सुनते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का भविष्य अच्छा है और लोग इसे समर्थन दे रहे हैं, लेकिन कुछ चीजों को ठीक करना जरूरी है।

पार्टी संभालने की काबिलियत नहीं
शांति भूषण ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक अच्छे कैंपेनर हैं लेकिन उनमें ऑर्गनाइजेशनल स्किल्स की कमी है। भूषण ने कहा कि केजरीवाल बुद्घिमान, तेज और अच्छे रणनीतिकार हैं लेकिन उनमें संगठन खड़ा करने की क्षमता नहीं है।

निजी बयान कर बताकर बचने की कवायत
शांति भूषण के बयान से आम आदमी पार्टी में खलबली मच गई हैं। भूषण के बयान पर उनके बेटे और आम आदमी पार्टी के नेता प्रशांत भूषण का कहना है कि यह उनके पिता की निजी राय है। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि उनके पिता ये बातें पार्टी के अंदरुनी फोरम में रखते।

केजरीवाल पर हमला
शांति भूषण के बयान ने कांग्रेस को बैठे-बिठाए मौका दे दिया है। कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि केजरीवाल का नाम झूठ बोलने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में दर्ज होना चाहिए।

बिन्नी का हमला
'आप' छोड़ चुके विनोद कुमार बिन्नी ने कहा कि केजरीवाल को शांति भूषण की सलाह माननी चाहिए और संयोजक के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

शाजिया ने भरी हामी
आम आदमी पार्टी छोड़ने वाली नेता शाजिया इल्मी ने भी शांति भूषण की बात से सहमति जताते हुए कहा है कि उन्होंने सही मुद्दे उठाए हैं।
-
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications