केजरीवाल भूले मृत मीनाक्षी के माता-पिता से किया वादा
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राजधानी में पिछले महीने आनंद पर्वत इलाके में मीनाक्षी की सरेआम हुई हत्या के बाद तगड़ा हंगामा हुआ था। मीडिया ने हत्या के मामले को खूब कवर किया था।
उसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मीनाक्षी के माता-पिता से मिलने उनके आनंद पर्वत के पंजाबी बस्ती वाले घर में भी गए थे। केजरीवाल ने तब वादा किया था कि उनकी सरकार मीनाक्षी के पेरेन्ट्स को 5 लाख रुपये की मदद देगी।
भूले वादा
पर केजरीवाल अपने वादे को लगता है भूल गए हैं। उनकी सरकार ने अभी तक मीनाक्षी के पेरेन्ट्स को एक फूटी कौढ़ी भी नहीं दी है। हां, उन्होंने इस मर्डर को भुनाने के लिए विज्ञापनों पर 5 करोड़ रुपये जरूर खर्च कर दिया। क्या इसी ईमानदारी की बात अरविन्द करते हैं?
और कितनी दामिनियों का इंतेजार करेगी सरकार?
आरोपी नपे
इस बीच,मीनाक्षी हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मीनाक्षी 19 साल की युवती थी। उसकी चाकूओं से गोद कर सरेआम हत्या कर दी गई थी। आरोपी जय प्रकाश 2013 से मीनाक्षी को परेशान कर रहा था। इसके बाद भी पुलिस द्वारा कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications