अगर दम है राहुल में तो आयें 'आप की अदालत' में और दे जनता को जवाब: स्मृति ईरानी
बीजेपी की ओर से मोदी के हर कथन को सही बताने वालों में सबसे आगे बीजेपी की तेज-तर्रार प्रवक्ता स्मृति ईरानी हैं जिन्होंने हर वक्त मोदी के कथन को सही ठहराया है औऱ कोई मौका नहीं छोड़ा राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधने का।
इंडिया टीवी के मशहूर कार्यक्रम 'आप की अदालत' में शो के होस्ट रजत शर्मा की ओर से लगाये गये बहुत सारे इल्जामों का जवाब देते हुए स्मृति ईरानी ने बड़ी ही हैरत अंगेज बात कही। स्मृति ईरानी ने शो में खुलकर कहा कि राहुल गांधी और मोदी का कोई मुकाबला हो ही नहीं सकता है। कहां मोदी और कहां राहुल.. अरे मैं तो कहती हूं कि राहुल गांधी ना तो मोदी से मुकाबला करें और ना ही मुझ जैसी पार्टी की एक छोटी सी प्रवक्ता से।
अगर उनमें वाकई में दम है तो वो यहां इस कार्यक्रम यानी इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में आयें और जनता के सवालों का जवाब दें। क्योंकि यहां तो पहले से कोई इंटरव्यू फिक्स नहीं होगा और ना ही पहले से सवाल ही तय होगे जिसकी तैयारी करके वो आयेंगे। मैं कहती हूं, तब ही अंदाजा लगाया जा सकता है उनके बौद्धिक स्तर का। स्मृति ईरानी ने शो में कहा कि देश में भ्रष्टाचार को परिभाषित करने वाली अगर कोई पार्टी है तो वो केवल और केवल कांग्रेस ही है।
यही नहीं स्मृति ईरानी ने 'आप' पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी नहीं बक्शा। स्मृति ने साफ कहा कि केजरीवाल ने अहमदाबाद में जो किया वह गलत था। वो मोदी से मिलने गये ही नहीं थें गुजरात। वो तो वहां एक राजनीतिक तमाशा खड़ा करने गये थे और उसमें वो कामयाब हो गये।
स्मृति ने कहा कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की बात करते हैं और भ्रष्टाचार को परिभाषित करने वाली कांग्रेस के साथ मिलकर दिल्ली में सरकार बना लेते हैं। तो ऐसे में उन्हें जनता क्या समझ रही है, यह मुझे कहने की जरूरत नहीं।
Did You Know: स्मृति को टीवी की सबसे आदर्श बहू तुलसी के रूप में पहचान मिली
जो ड्रामा राहुल गांधी गुजरात में नहीं कर पाये वो अरविंद केजरीवाल ने कर दिखाया, उन्होंने वो ही सवाल मोदी से पूछे हैं जो आज से दो साल पहले राहुल गांधी ने पूछे थे। तस्वीर साफ है कि दोनों ही मिलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
Did You Know: स्मृति को टीवी की सबसे आदर्श बहू के रूप में लोग पहचानते हैं। स्मृति को सबसे पहला ब्रेक एकता कपूर ने अपने सुपर हिट शो 'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी' में दिया था जो कि टीवी की दुनिया का सबसे ऐतिहासिक डेली सोप है। इस शो में स्मृति ने तुलसी वीरानी का किरदार निभाया था। इसके बाद साल 2004 में स्मृति ने भाजपा पार्टी ज्वाइंन की और राजनीति में कदम रखा और महज दस सालों में ही स्मृति मोदी के जाबांज सेना की अभिन्न अंग बन गयीं।













Click it and Unblock the Notifications