... ऐसे तो केजरीवाल पर बरस पड़ेंगे 1 लाख वोट

यह भी पढ़ें - इच्छाएं तो 'इनकी' भी हैं
खास बात ये है कि शिया अब तक भाजपा के प्रति नरम रुख अपनाते आ रहे हैं। अगर ये अनुमान सच निकला तो केजरीवाल चुनाव से पहले ही मोदी के खाते से एक लाख वोट की सेंध लगा लेंगे।
मौलाना ने की केजरीवाल की तारीफ -
मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिंद की तरफ से संकेत मिल रहे हैं कि इस बार वाराणसी के शिया मुसलिम केजरीवाल का सपोर्ट कर सकते हैं। पिछले दिनों केजरीवाल को नेक व्यक्ति बताने वाले मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा था कि यूपी के मुसलिम मोदी से डर रहे हैं।
कल्बे जव्वाद आज बनारस में शाम की नमाज के बाद मुसलिम बुद्धिजीवियों और मौलवियों की एक बैठक को संबोधित करने जा रहे हैं। बनारस के चुनावों पर एक बड़ा फैसला किया जाने वाला है। सूत्र बता रहे हैं कि बैठक में मोदी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल को समर्थन किए जाने पर फैसला किया जाएगा।
बैठक में शामिल होने वाले एक मौलाना ने कहा कि मोदी को समर्थन करने का सवाल नहीं उठता और ऐसे में केजरीवाल बनारस के लिए सर्वोत्तम उम्मीदवार हैं। ऐसे में केजरीवाल को ही वोट देने का फैसला हो सकता है। इस खबर से 'आप' समर्थकों के चेहरे खिल उठे हैं, व विरोधी भौंहें चढ़ा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications