GHMC चुनाव के बाद बोलीं केसीआर की बेटी- भाजपा को कैसे रोका जाता है, हैदराबाद ने दिखा दिया
GHMC चुनाव के बाद बोलीं केसीआर की बेटी- भाजपा को कैसे रोका जाता है, हैदराबाद ने दिखा दिया
हैदराबाद: KCR Daughter K Kavitha on GHMC election: ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) में तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) हैदराबाद नगरपालिका चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। टीआरएस इस नगर निगम चुनाव में 'एकमात्र विकल्प' के रूप में उभरी तो है लेकिन उन्हें नए महापौर के चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से समर्थन की जरूरत होगी। इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और टीआरएस की नेता के. कविथा ने कहा है कि टीआरएस और एआईएमआईएम में समझौता होगा या नहीं ये तो आने वाले वक्त में तय किया जाएगा क्योंकि अभी इसमें कुछ वक्त है।
Recommended Video

एनडीटीवी के मुताबिक पार्टी ने कहां-कहां सीट गवाई इसपर विचार करने के लिए आने वाले मंगलवार को TRS की बैठक बुलाई गई है। हैदराबाद के सभी 150 सीटों में से TRS ने 55 वार्ड जीते हैं। वहीं बीजेपी 48 और एआईएमआईएम ने अपनी 44 सीटें बरकरार रखी हैं।
हैदराबाद में BJP को TRS ने बाहर का रास्ता दिखाय: के. कविथा
टीआरएस की नेता के. कविथा ने, बीजेपी के नेताओं ने मतदाताओं को भ्रमित किया है। हर जगह आक्रामक होने के लिए भाजपा मतदाताओं को भ्रमित करती है, ये उनकी रणनीति है। हम अब भाजपा की रणनीति को समझते हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम 2023 में भाजपा से एक कदम आगे रहें।
टीआरएस नेता के. कविथा ने कहा, TRS एक कमजोर पार्टी नहीं हैं। हम 60 लाख सदस्यों के साथ एक संगठित पार्टी हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए वापस लड़ेंगे कि हम 2023 विधानसभा चुनाव में बीजेपी से हम एक कदम आगे रहें।
के. कविथा ने कहा, "हमने हैदराबाद में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने से रोकने में कामयाबी हासिल की है। बाकी देश टीआरएस से सीख सकते हैं। भाजपा को कैसे रोका जाता है, हैदराबाद ने दिखा दिया है।''
पिछले चुनाव में TRS ने 99 वार्ड जीते थे
पिछले चुनाव में टीआरएस ने 99 और भाजपा ने केवल चार वार्ड जीता था। टीआरएस का 2016 के चुनाव के मुकाबले 40 प्रतिशत खराब प्रदर्शन रहा है। हालांकि टीआरएस ने स्वीकार किया है कि उन्हें जितनी उम्मीदें थी, उसके हिसाब से प्रदर्शन कमजोर रहा है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications