केसी त्यागी बोले- मोदी सरकार में शामिल होने को JDU तैयार, लेकिन ये शर्त है

नई दिल्ली। मोदी सरकार से बाहर होने के महीनों बाद जनता दल (यूनाइटेड) ने बुधवार को कहा कि अगर वह अपने सहयोगी और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का निमंत्रण आता है तो वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने इसके लिए एक शर्त भी रखी है। उनके इस बयान को आगामी बिहार विधान सभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। केसी त्यागी ने जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से ये बात कही।

जेडीयू केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए तैयार

जेडीयू केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए तैयार

जेडीयू की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को दिल्‍ली में हुई। इसके बाद राष्‍ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के जेडीयू अध्‍यक्ष बनने पर अंतिम मुहर लग गई। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल गठन के वक्‍त जेडीयू ने एक मंत्री पद की पेशकश को इनकार कर दिया था। अगर संसद में संख्‍या बल के अनुपात में जगह मिले तो जेडीयू केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए तैयार है।

केसी त्यागी के बयान के निकाले जा रहे हैं कई मायने

केसी त्यागी के बयान के निकाले जा रहे हैं कई मायने

उन्‍होंने यह भी कहा कि जेडीयू ने बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार में बीजेपी का उपमुख्‍यमंत्री बनाया है। के सी त्यागी ने नीतीश कुमार के दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कहा हमारे नेता नीतीश कुमार में देश का संचालन करने की क्षमता है। राष्ट्रीय कमेटी की बैठक के बाद केसी त्यागी के बयान को आगामी बिहार विधान सभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

केसी त्यागी के बयान पर बीजेपी नेता ने कही ये बात

केसी त्यागी के बयान पर बीजेपी नेता ने कही ये बात

उधर राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता आरके सिन्हा ने जेडीयू के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले बयान पर कहा कहा है कि ये अच्छा विचार है और इसमें कोई दिक्कत नहीं है। सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल गठन के वक्त कहा था कि पार्टी के लोगों से बात करेंगे, अब उनकी बात हुई होगी पार्टी में इसलिए पार्टी ने ऐसी इच्छा जाहिर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+