KBC 14: दिल्ली के हर्ष ने 50 लाख जीतकर छोड़ा शो, आगे नहीं लिया रिस्क, आपको पता है 75 लाख वाले इस सवाल का जवाब?
सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन जोर-शोर से चल रहा है। इस बीच दिल्ली का हर्ष पोद्दार काफी चर्चा में हैं। हर्ष पोद्दार ने लगातार 14 प्रश्नों के सही जवाब दिए और 50 लाख अपने नाम कर लिए।
नई दिल्ली, 08 सितंबर: सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन जोर-शोर से चल रहा है। केंटेस्टेंट अपनी बुद्धि और तार्किक का प्रयोग कर लाखपति करोड़पति बन रहे हैं। इस बीच दिल्ली का हर्ष पोद्दार काफी चर्चा में हैं। हर्ष पोद्दार ने लगातार 14 प्रश्नों के सही जवाब दिए और 50 लाख अपने नाम कर लिए। लेकिन जब उनके सामने 15वां सवाल आया तो इसका जवाब उन्हें नहीं पता था। उन्होंने रिस्क लेने से इनकार कर दिया और शो से बाहर आ गया। यह 15वां सवाल पूरे 75 लाख का था।

बीच में कहीं नहीं रुके हर्ष
शो में हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठे दिल्ली के हर्ष पोद्दार ने 14 सवालों के धराधर उत्तर देते गए। 1000 रुपये का पहला सवाल सामने आया। जिसे हर्ष ने एक झटके में जवाब दे दिया। एक हिंदी कहावत के अनुसार किस जानवर की पूंछ सीधी नहीं होती है? हर्ष 20 हजार का सही जवाब देते हए अब 40 हजार रुपये के प्रश्न पर पहुंच गया। जैसे ही अमिताभ बच्चन ने प्रश्न पूछा, हर्ष ने एक झटके में उत्तर दे दिया। इनमें से कौन सा नाम दिल्ली में लाल किले के एक द्वार का है?

अब सीधा पहुंच गए 3 लाख 20 हजार के सवाल पर
हर्ष ने अपनी बुद्धि और तार्किक से सारे प्रश्नों के सही उत्तर देते हुए 80,000 फिर 1,60,000 के बाद 3,20,000 पर पहुंच गए। सवाल था इनमें से किस जानवर को 'किलर व्हेल' के नाम से भी जाना जाता है? हर्ष को इस सवाल का जवाब पूरी तरह से पता नहीं था। उन्होंने अपनी पहली लाइफलाइन 'ऑडियंस पोल' का इस्तेमाल किया। और सही उत्तर ओर्का बताया।

फिल्म तानाजी की मदद से जीते 50 लाख
इसके बाद हर्ष पोद्दार ने 1,25,000 का भी सही जवाब दे दिया। अब उनके सामने 25,00000 रुपये का प्रश्न आया, उसका भी सही जवाब दे दिया। अब बिग बी ने उनके सामने सीधा 50 लाख का प्रश्न पढ़कर सुनाया। इंग्लैंड के पहले कवि पुरस्कार विजेता जॉन ड्राइडन ने 1675 में किस मुगल सम्राट के नाम पर एक नाटक लिखा था, जबकि मेरो अभी भी शासन कर रहा था? हर्ष ने अजय देवगन की फिल्म तानाजी की मदद से औरंगजेब के विकल्प पर टिक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने 50,00,000 रुपये जीत लिए।

जानें क्या है 75 लाख रुपये सवाल का जवाब
50 हजार जीतने के बाद अब बिग बी ने उनके सामने 75 लाख का सवाल पढ़कर सुनाया। इनमें से किस फूल वाले पौधे का नाम किसी व्यक्ति से नहीं मिलता है? हर्ष को इस सवाल का सही जवाब नहीं पता था। उन्होंने यहां से खेल छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने आगे रिस्क लिए बिना शो से बाहर हो गए। उन्होंने 50 लाख रुपये लेकर घर वापस लौट आए। इस सवाल का सही जवाब था ग्लैडियोलस।

बच्चों को फिल्म देखने से न रोके माता-पिता
उन्होंने सभी माता-पिता और भविष्य के माता-पिता से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को कभी भी फिल्में देखने से न रोकें। हर्ष ने बताया कि इस पैसे से वह अपनी पत्नी के लिए एक डेंटिस्ट क्लिनिक खोलेंगे। हर्ष डॉक्टर परिवार से है। वह मेडिकल सप्लायर का काम करता है। उनकी पत्नी डेंटिस्ट डॉक्टर हैं।
यह भी पढ़ें- कौन बनेगा करोड़पति: अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' ने दिल्ली के हर्ष को जिताया 50 लाख का इनाम, जानें क्या था सवाल












Click it and Unblock the Notifications