कौन बनेगा करोड़पति: अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' ने दिल्ली के हर्ष को जिताया 50 लाख का इनाम, जानिए कैसे

इस बीच 50 लाख रुपये जीतने में एक बॉलीवुड फिल्म ने बड़ी भूमिका निभाई है। सवाल था 50 लाख रुपये का, कंस्टेंट अनुमान नहीं लगा रहा था कि सही जवाब कौन सा होगा।

नई दिल्ली, 08 सितंबर: सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन जोर-शोर से चल रहा है। केंटेस्टेंट इसका भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। साथ ही बंपर इनाम राशि जीत रहे हैं। इस बीच 50 लाख रुपये जीतने में एक बॉलीवुड फिल्म ने बड़ी भूमिका निभाई है। सवाल था 50 लाख रुपये का, कंस्टेंट अनुमान नहीं लगा रहा था कि सही जवाब कौन सा होगा। उन्होंने अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी को आधार बनाकर सही जवाब ढूंढ़ लिया। इसके साथ ही 50 लाख का इनाम जीत लिया। इसके आगे खेलने से मना कर 50 लाख लेकर घर लौट आए।

बिना रुके पहुंच गए 10 हजार पर

बिना रुके पहुंच गए 10 हजार पर

शो में हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने दिल्ली के हर्ष पोद्दार बैठे थे। खेल शुरू होते ही हर्ष के सामने 1000 रुपये का पहला सवाल सामने आया। एक हिंदी कहावत के अनुसार किस जानवर की पूंछ सीधी नहीं होती है? इसका सही जवाब देते हुए वे आगे बढ़े। कुछ देर बाद वे 10 हजार रुपये का भी सही जवाब दिए।

क्या था 20 हजार रुपये का सवाल

क्या था 20 हजार रुपये का सवाल

इसके बाद हर्ष के सामने 20,000 रुपये का सवाल आया। इसमें हर्ष को एक फिल्म का दृश्य दिखाया गया और पूछा कि मूल फिल्म का नाम क्या था जिसका यह हिंदी फिल्म रीमेक है? हर्ष ने झटाक से इस सवाल का भी जवाब दे दिया।

लाल किले से जुड़ा था प्रश्न

लाल किले से जुड़ा था प्रश्न

खेल को आगे बढ़ाते हुए बिग बी ने अब 40,000 रुपये का प्रश्न दाग दिया। इनमें से कौन सा नाम दिल्ली में लाल किले के एक द्वार का है? हर्ष ने उत्तर देते हुए कहा कि लाहौरी गेट और यह सही उत्तर था।

बुद्धि का इस्तेमाल कर पहुंच गए 3 लाख 20 हजार पर

बुद्धि का इस्तेमाल कर पहुंच गए 3 लाख 20 हजार पर

हर्ष ने अपनी बुद्धि और तार्किक से सारे प्रश्नों के सही उत्तर देते हुए 80,000 फिर 1,60,000 के बाद 3,20,000 पर पहुंच गए। इनमें से किस जानवर को 'किलर व्हेल' के नाम से भी जाना जाता है? हर्ष को इस सवाल का जवाब पूरी तरह से पता नहीं था। उन्होंने अपनी पहली लाइफलाइन 'ऑडियंस पोल' का इस्तेमाल किया। सही उत्तर ओर्का था।

अमित शाह से जुड़े प्रश्न ने उलझाया

अमित शाह से जुड़े प्रश्न ने उलझाया

इसके बाद बिग बी ने 11वां सवाल 6,40,000 रुपये का पूछा। 16 फरवरी 2022 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इनमें से किस संगठन के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह की अध्यक्षता की? हर्ष को इसका जवाब नहीं पता था। 'वीडियो कॉल ए फ्रेंड' लाइफलाइन की मदद लेने का फैसला किया। उसका दोस्त मदद नहीं कर पाया। वह अपनी अन्य लाइफ लाइन 50-50 का इस्तेमाल किया। उसके मित्र ने जिन दो विकल्पों का उल्लेख किया था, वे मिटा दिए गए थे। इसके बाद वह तार्किक बुद्धि का इस्तेमाल कर दिल्ली पुलिस का चयन करता है।

50 लाख किए अपने नाम

50 लाख किए अपने नाम

इसके बाद हर्ष पोद्दार ने 1,25,000 का भी सही जवाब दे दिया। अब उनके सामने 25,00000 रुपये का प्रश्न आया, उसका भी सही जवाब दे दिया। अब बिग बी ने उनके सामने सीधा 50 लाख का प्रश्न पढ़कर सुनाया। इंग्लैंड के पहले कवि पुरस्कार विजेता जॉन ड्राइडन ने 1675 में किस मुगल सम्राट के नाम पर एक नाटक लिखा था, जबकि मेरो अभी भी शासन कर रहा था? हर्ष ने अजय देवगन की फिल्म तानाजी से संदर्भ लेते हुए उन्होंने औरंगजेब के विकल्प पर टिक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने 50,00,000 रुपये जीत लिए।

बच्चों को फिल्म देखने से न रोके माता-पिता

बच्चों को फिल्म देखने से न रोके माता-पिता

उन्होंने सभी माता-पिता और भविष्य के माता-पिता से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को कभी भी फिल्में देखने से न रोकें। बिग बी खुशी से बोले कि आप के मुंह में घी ही नहीं, बहुत सारा शक्कर भी। बिग बी ने अगला प्रश्न 75,00,000 रुपये का पढ़कर सुनाया। इनमें से किस फूल वाले पौधे का नाम किसी व्यक्ति से नहीं मिलता है? हर्ष को जवाब की जानकारी नहीं थी, उसने खेल छोड़ने का फैसला किया। वह 50,00,000 रुपये की पुरस्कार राशि लेकर घर आ गया। हर्ष ने बताया कि इस पैसे से वह अपनी पत्नी के लिए एक डेंटिस्ट क्लिनिक खोलेंगे। उनकी पत्नी डेंटिस्क डॉक्टर है। उनका मेडिकल सप्लायर का काम है।

यह भी पढ़ें- पहली पत्नी को देखते ही अपनी शादी के रिसेप्शन से भाग गया दूल्हा, इसके बाद जो हुआ यकीन नहीं कर पाएंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+