KBC 12 की कंटेस्टेंट नहीं बता पाईं अमिताभ बच्चन और जया की अनरिलीज फिल्म का नाम, बिग बी ने बताया पूरा किस्सा

KBC 12 की कंटेस्टेंट नहीं बता पाईं अमिताभ बच्चन और जया की अनरिलीज फिल्म का नाम, बिग बी ने बताया पूरा किस्सा

मुंबई: भारत का सबसे चर्चित क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 12 (Kaun Banega Crorepati 12) में सोमवार (12 अक्टूबर) को राजस्थान से 20 साल की स्टूडेंट कोमल टुकडिया (Komal Tukadiya) हॉटसीट पर बैठीं। इस दौरान उनसे एक सवाल पूछा गया था, जिसका लिंक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बच्चन (JAYA Bachchan) की अनरिलीज फिल्म से जुड़ा था। कोमल टुकडिया से सवाल पूछा गया था, 'धर्मवीर भारती का कौन सा उपन्यास, 'एक युवा छात्र चंदर और उसके कॉलेज के प्रोफेसर की बेटी सुधा की लव स्टोरी पर बेस्ड है।' इस सवाल का जवाब कोमल खुद नहीं दे पाईं थी। लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर उन्होंने इसका जवाब दिया था।

Recommended Video

    KBC 12: कंटेस्टेंट नहीं दे पाईं जवाब तो, Amitabh bachchan ने बताया पूरा किस्सा | वनइंडिया हिंदी
    Amitabh Bachchan

    अमिताभ ने बताया 'गुनाहों का देवता' पर बेस्ड फिल्म नहीं हो पाई रिलीज

    इस सवाल का सही जवाब था- गुनाहों का देवता। अगले प्रश्न के साथ आगे बढ़ने से पहले अमिताभ बच्चन ने बताया कि वह इस किताब (गुनाहों के देवता) पर आधारित जया बच्चन के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग कभी पूरी ही नहीं हो पाई, किसी कारणवश। इसलिए यह फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हुई। फिल्म की शूटिंग को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें उनके साथ जया बच्चन थीं। फिल्म में अमिताभ बच्चन को चंदर और जया को सुधा के लिए कास्ट किया गया था।

    12 लाख 50 हजार जीतीं कोमल

    कोमल कौन बनेगा करोड़पति में 12 लाख 50 हजार जीतीं। सभी लाइफ लाइन खत्म होने और 25 लाख का सही उत्तर नहीं पता होने की वजह से कोमल ने शो को क्विट कर दिया। 25 लाख के लिए जो केबीसी के सोमवार के एपिसोड में सवाल किया गया था वो था- 1990 के कारगिल युद्ध के दौरान, भारतीय नौसेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन का कोडनेम क्या था? जिसका सही जवाब था- ऑपरेशन तलवार।

    कोमल टुकडिया (Komal Tukadiya) ने शो में बताया कि 13 साल की उम्र में ही उनकी सगाई हो घई थी। 18 के बाद उनकी शादी होनी तय थी। लेकिन उनकी जिद्द की वजह से परिवार वाले पीछे हटे। उन्होंने कहा कि समाज के दबाव में आकर माता-पिता बेटी की शादी बचपन में तय करते देते हैं। उन्होंने बताया कि वो इस प्रथा के खिलाफ हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+