KBC 11: अमिताभ बच्चन ने इशारों-इशारों में बताया, कितने दिनों में बंद हो जाएगा केबीसी!

नई दिल्ली। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो कौन बनेगा करोड़पति लगातार सुर्खियों में है। केबीसी के 11वें सीजन को अब तक दो करोड़पति मिल चुके हैं। वहीं, करमवीर स्पेशल एपिसोड भी लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। लेकिन कौन बनेगा करोड़पति का 11वां सीजन जल्द समाप्त हो सकता है। 4 अक्टूबर के एपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन ने केबीसी के बंद होने का संकेत दे दिया है।

'बेहद 2' करेगा केबीसी-11 को रिप्लेस

'बेहद 2' करेगा केबीसी-11 को रिप्लेस

हाल ही में टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपने सुपरहिट टीवी सीरियल 'बेहद 2' के प्रोमो को रिलीज करते हुए कहा था कि ये शो केबीसी-11 को रिप्लेस करेगा। इसके बाद से अंदाजा लगाया जाने लगा था कि शायद केबीसी का 11वां सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। वहीं, अमिताभ बच्चन ने खुद ही इसकी तरफ इशारा किया है।

अमिताभ बच्चन ने दिया संकेत

अमिताभ बच्चन ने दिया संकेत

4 अक्टूबर के एपिसोड में मध्य प्रदेश के भोपाल से आए शिक्षक अरुण कुमार मिश्र के साथ केबीसी के नियमों को बताते हुए उन्होंने केबीसी प्ले-अलोन के बारे में बताया। अमिताभ बच्चन ने कहा कि जो सवाल यहां कंटेस्टेंट के सामने रखे जाते हैं, वही सवाल आपके सामने भी रखे जाते हैं। वहीं सही सवाल का जवाब देकर आप ना केवल धनराशि बल्कि अन्य इनाम भी जीत सकते हैं। इसी दौरान उन्होंने केबीसी-11 को लेकर खुलासा किया। अमिताभ बच्चन ने प्ले-अलोन के बारे में बताते हुए कहा, 'प्ले-अलोन के जरिए धनराशि जीतने के अलावा प्ले-अलोन के जीतने वाले को हॉट सीट पर बैठने का अवसर भी मिल सकता है।'

'आपके पास महज एक सप्ताह ही है'

'आपके पास महज एक सप्ताह ही है'

लेकिन अमिताभ बच्चन ने बड़ी सावधानी से कहा कि अब ये मौका आपके पास महज एक सप्ताह ही है। यानी, अमिताभ बच्चन ने केबीसी बंद होने की सीधी घोषणा करने के बजाय प्ले-अलोन के प्रतिभागियों के हवाले से कहा कि अब उनके सामने हॉट सीट तक जाने का अवसर केवल एक सप्ताह तक ही है। हालांकि, केबीसी के अंतिम दिन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन पहले बेहद-2 की घोषणा और अब अमिताभ बच्चन का ये कहना कि महज एक सप्ताह ही बचा है, इसका संकेत दे रहे हैं कि केबीसी-11 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+