KBC में 7 करोड़ के लिए क्रिकेट से जुड़े दिलचस्प सवाल पर छोड़ा गेम, जीते एक करोड़

नई दिल्ली। कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन को अपना चौथा करोड़पति मिल गया है। मंगलवार को शो के दौरान अजीत कुमार हॉट सीट पर थे। बिहार के रहने वाले अजीत ने कठिन से कठिन सवालों का आसानी से जवाब देकर एक करोड़ रु जीते। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन से ढेर सारी बातें कीं। अजीत कुमार से पहले, तीन कंटेस्टेंट करोड़पति बन चुके हैं।

अजीत कुमार बने चौथे करोड़पति

अजीत कुमार बने चौथे करोड़पति

केबीसी में अजीत कुमार के सामने एक करोड़ रु का सवाल आया तो उन्होंने अपनी आखिरी लाइफलाइन 50-50 का इस्तेमाल किया। अजीत कुमार से सवाल किया गया, 'किसी ब्रिटिश रॉकेट द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया पहला ब्रिटिश उपग्रह कौन सा था? इस सवाल के चार विकल्प दिए गए थे- A. एरियल 1, B. प्रॉस्पेरो, C. मिरांडा और D. ज़िरकॉन। फिफ्टी-फिफ्टी लाइफलाइन के बाद अजीत ने सूझबूझ से सही जवाब दिया और वे करोड़पति बन गए।

7 करोड़ के सवाल पर गेम से किया क्विट

7 करोड़ के सवाल पर गेम से किया क्विट

इसके बाद अगला पड़ाव 7 करोड़ रु के सवाल का था। इस सीजन में किसी ने भी सात करोड़ नहीं जीते थे। ये सवाल क्रिकेट से जुड़ा था। अमिताभ बच्चन ने अजीत कुमार से 7 करोड़ रु का सवाल पूछा, 'एक ही दिन में दो टी-20 मैचों में दो अर्धशतक लगाने वाला पहला बैट्समैन कौन है? इस सवाल का जवाब अजीत को मालूम नहीं था। इसलिए रिस्क लेने के बजाय उन्होंने गेम से क्विट करना बेहतर समझा और वे एक करोड़ जीतकर गए। इस सवाल का जवाब सही जवाब था मोहम्मद शहजाद (अफगानिस्तान)

अब तक बिहार से तीन करोड़पति

अब तक बिहार से तीन करोड़पति

इसके पहले, गौतम कुमार झा के रूप में केबीसी को तीसरा करोड़पति मिला था। गौतम बिहार के रहने वाले हैं। जबकि अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस रियेलिटी शो में बिहार के ही सनोज राज ने 1 करोड़ की राशि जीतकर केबीसी के 11वें सीजन को उसका पहला करोड़पति दिया था। सनोज के अलावा महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली बबीता ताड़े एक करोड़ रु जीतने में कामयाब रही थीं। बबीता केबीसी-11 की दूसरी करोड़पति बनी थीं। बबीता महाराष्ट्र के अमरावती में मिड मील बनाने वालीं कुक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+