KBC: 50 लाख के सवाल पर 19 साल की इस कंटेस्टेंट ने छोड़ा गेम, क्या आपको पता है सही जवाब?

नई दिल्ली। केबीसी के 11वें सीजन में हॉट सीट पर पहुंचीं झारखंड की रहने वाली दीप ज्योति ने अपनी हाजिरजवाबी से महानायक अमिताभ बच्चन को काफी प्रभावित किया। होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में बैठी दीप ज्योति से दर्शक भी काफी प्रभावित हुए। दीप ज्योति केवल 19 साल की हैं। बिजनेस में घाटा हुआ तो पिता घर छोड़कर चले गए और दीप ज्योति के बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। इन तमाम परेशानियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी।

केबीसी में पहुंची थीं झारखंड की दीप ज्योति

केबीसी में पहुंची थीं झारखंड की दीप ज्योति

केबीसी में पहुंचीं दीप ज्योति ने बताया कि अपनी पढ़ाई करने के साथ साथ-साथ स्कूल में एबैकस भी पढ़ाती हैं। दीप ज्योति ने बिग बी को बताया कि उनका परिवार कितनी कठिन परिस्थितियों से गुजरा है। दीप ज्योति के परिश्रम को देखकर शो के दौरान अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए। दीप ज्योति ने बताया था कि वे ज्यादा पैसे जीत गईं तो अपनी मां के लिए नया घर लेंगी। अब केबीसी से वह 25 लाख रुपए जीतकर जा रही हैं।

दीप ज्योति ने जीते 25 लाख

दीप ज्योति ने जीते 25 लाख

दीप ज्योति से 25 लाख रु का सवाल किया गया था, 'इनमें से किसने इलेक्ट्रॉनिक डायरी का अविष्कार किया, जो पहला इलेक्ट्रॉनिक हैंडहेल्ड उपकरणों में से एक था।' इसके चार विकल्प दिए गए थे- A. सबीर भाटिया, B. नंदन नीलेकणि, C. सैम पित्रोदा और D. विनोद खोसला। इस सवाल का सही जवाब दीप ज्योति को नहीं पता था।

50 लाख के सवाल पर गेम से किया क्विट

50 लाख के सवाल पर गेम से किया क्विट

उन्होंने अंदाजा लगाते हुए सी विकल्प के साथ जाने का फैसला किया जो सही निकला। इसके साथ ही दीप ज्योति ने 25 लाख रु की राशि जीत ली। अब उनके सामने 50 लाख रुपए का सवाल था। सवाल था, 'जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा द्वारा परिकल्पित भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर के पहले भारतीय वैज्ञानिक निदेशक कौन थे? इसके चार विकल्प थे- दोराबजी टाटा, B.सीवी रमन, C. होमी जहांगीर भाभा और D. सतीश धवन।

क्या था 50 लाख का सवाल?

क्या था 50 लाख का सवाल?

दीप ज्योति को इस सवाल का जवाब नहीं था, इसलिए उन्होंने 25 लाख जीतने के बाद रिस्क ना लेने का फैसला किया। दीप ज्योति ने गेम यहीं पर क्विट कर दिया। अगर यहां पर उनका जवाब गलत हो जाता तो उनको गेम के नियमों के मुताबिक केवल 3.20 लाख ही मिल पाते। इस तरह गेम से क्विट करने के बाद दीप ज्योति 25 लाख रु जीतकर गईं। हालांकि, इस सवाल का सही जवाब था- सीवी रमन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+