IAS Smita Sabharwal: कौन हैं AI जनरेटेड फोटो शेयर करने वालीं IAS स्मिता सभरवाल? क्यों मचा है बवाल?

IAS Smita Sabharwal Profile: तेलंगाना कैडर की आईएएस और 'लेडी सिंधम' के नाम से लोकप्रिय स्मिता सभरवाल इस वक्त लोगों के निशाने पर हैं, उन्हें जबरदस्त ढंग से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, इसके पीछे वजह है एआई जनरेटेड तस्वीर, जिसे शेयर करने के कारण स्मिता सभरवाल के पास साइबराबाद पुलिस का नोटिस पहुंच गया है।

दरअसल 31 मार्च को सभरवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर रि-पोस्ट की थी, जिसमें दो हिरण और मोर के साथ बुलडोजर दिख रहे थे, ये फोटो एआई जनरेटेड थी, ये तस्वीर हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास स्थित कांचा गाचीबोवली जमीन की थी, इसी वजह से बवाल मच गया।

IAS Smita Sabharwal

कांचा गच्चीबावली जमीन की गलत तस्वीर शेयर की (Smita Sabharwal)

स्मिता सभरवाल पर आरोप लगा कि वो कांचा गच्चीबावली जमीन विवाद में गलत और भ्रामक जानकारी फैला रही हैं। मालूम हो कि इस जमीन पर हैदराबाद विवि अपना दावा बताता है, वो यहां पर आईटी पार्क बनाना चाहता है लेकिन छात्र और पर्यावरणविद इसका घोर विरोध कर रहे हैं।

जंगल की जमीन पर मचा है बवाल, मामला कोर्ट में

गौरतलब है कि इस पूरे जमीन पर जंगल है, जहां पर जंगली जानवर और पेड़-पौधे भारी संख्या में हैं, छात्र और पर्यावरणविद का कहना है कि 'जंगल काटने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा, ये सही नहीं है। फिलहाल ये मामला तेलंगाना हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों जगह पर विचाराधीन है।'

कौन हैं IAS स्मिता सभरवाल? (Smita Sabharwal)

आपको बता दें कि मौजूदा दौर में IAS स्मिता सभरवाल तेलंगाना में पर्यटन और संस्कृति विभाग की प्रमुख सचिव के पद पर हैं। इससे इतर वो अपनी सुंदरता, स्टाइल और कड़े फैसलों के लिए काफी मशहूर हैं, उन्हें लोग People's Officer के नाम से भी संबोधित करते हैं।

स्मिता सभरवाल की अब तक की जर्नी काफी रोचक और प्रेरणादायक

देखने में किसी अभिनेत्री से कम नहीं IAS स्मिता सभरवाल की अब तक की जर्नी काफी रोचक और प्रेरणादायक रही हैं।

सभरवाल के पिता कर्नल प्रणब दास आर्मी ऑफिसर थे

भारत के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा उनके अंदर बचपन से ही था। 19 जून 1977 को दार्जिलिंग के एक बंगाली परिवार में जन्मी स्मिता सभरवाल के पिता कर्नल प्रणब दास आर्मी ऑफिसर थे इसलिए देशभक्ति का सारे पाठ उन्होंने अपने घर से ही सीखा है।

ऑल इंडिया टॉपर रही हैं स्मिता सभरवाल (Smita Sabharwal)

12वीं में आईसीएसई परीक्षा में स्मिता ऑल इंडिया टॉपर रह चुकी हैं, उन्होंने सेंट फ्रांसिस कॉलेज फॉर विमेन हैदराबाद से Commerce में बीए किया और इसके बाद इन्होंने UPSC का एग्जाम क्रैक करके सफलता का नया इतिहास रचा।

स्मिता की upsc ऑल इंडिया में चौथी रैंक हासिल की

आपको बता दें कि स्मिता ने मात्र 23 साल की उम्र में Union Public Service Commission का एग्जाम पास किया था, वो भी ऑल इंडिया में चौथी रैंक के साथ, इसके पीछे उनकी नियमित 6 घंटे की पढ़ाई, लगन और खुद पर भरोसा था।

सीएम कार्यालय में नियुक्त होने वाली पहली महिला IAS

  • साल 2001 में उन्होंने National Academy of Administration Mussoorieसे ट्रेनिंग ली थी।
  • वो सीएम कार्यालय में नियुक्त होने वाली पहली महिला आईएएस अधिकारी हैं।
  • वो बहुत सारे सोशल वर्क से जुड़ी हुई हैं।
  • वो प्राइम मिनिस्टर एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजी जा चुकी हैं।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+