Kaun Banega Crorepati: इस 50 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे पाए स्वप्निल चव्हाण, क्या आप दे सकते हैं?

नई दिल्ली। कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 12) के सीजन 12 में 14 अक्टूबर को होस्ट अमिताभ बच्चन ने प्रतियोगी स्वप्निल चव्हाण से छठा सवाल पूछते हुए शो की शुरुआत की। हॉटसीट पर बैठे स्वप्निल से 13 अक्टूबर तक 5 सवाल पूछे गए थे। स्वप्निल की बात करें तो वह एक कंपनी में प्रोजेक्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर चुके हैं। यहां उन्होंने 10 साल तक काम किया था। वह साल 2015 से अपनी खुद की कंपनी चला रहे हैं।

लॉकडाउन से कंपनी हुई प्रभावित

लॉकडाउन से कंपनी हुई प्रभावित

स्वप्निल की कंपनी अच्छी चल रही थी और उनके हाथ में 12 प्रोजेक्ट भी थे लेकिन तभी मार्च में कोरोना वायरस लॉकडाउन लग गया। जिससे उनकी कंपनी काफी प्रभावित हुई। बिजनेस नहीं चल पाने के कारण उन्हें दफतर में कुछ लोगों को चले जाने को कहना पड़ा। कौन बनेगा करोड़पति का हिस्सा बने स्वप्निल अब 25 लाख रुपये जीतने में कामियाब रहे हैं। उन्होंने 50 लाख के लिए पूछे गए सवाल पर शो छोड़ दिया। क्योंकि तब तक उन्होंने अपनी सारी लाइफलाइन का भी इस्तेमाल कर लिया था।

25 लाख का दिया सही जवाब

25 लाख का दिया सही जवाब

इस गेम को स्वप्निल चव्हाण ने बेहद अच्छे तरीके से खेला। उनसे जो 25 लाख रुपये का सवाल पूछा गया था, वो था- एक बुकर और 2 ऑक्सर जीतने वाला एक मात्र व्यक्ति कौन है? इसके चार ऑप्शन भी दिए गए- रूथ प्रवर झाबवाला, सलमान रुश्दी, आर्थर सी क्लार्क और एलिनोर कैटन। इसके जवाब में स्वप्निल ने कहा कि सही जवाब ए यानी रूथ प्रवर झाबवाला है। जो कि सही जवाब था और वह 25 लाख रुपये जीतने में कामियाब रहे। तो चलिए अब देखते हैं कि उनसे 50 लाख का कौन सा सवाल पूछा गया था।

इस सवाल पर अटक गए स्वप्निल

इस सवाल पर अटक गए स्वप्निल

स्वप्निल ने 50 लाख के सवाल पर शो क्विट कर दिया। इस 14वें सवाल का उन्हें जवाब नहीं पता था। ये सवाल था- इंडियन मर्चेंट्स चेंबर के कौन से भावी प्रेसिडेंट 1901 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे? इसके ऑप्शन थे, फिरोज शाह मेहता, दिलसा इडलची वाचा, बदरुद्दीन तैयबजा और दादाभाई नौरोजी। इसका सही जवाब स्वप्निल ने शो छोड़ने से पहले ए यानी फिरोज शाह मेहता बताया था। लेकिन ये गलत जवाब था। इस सवाल का सही जवाब बी यानी दिलसा इडलची वाचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+