अमिताभ के सवाल पर ऑडिएंस ने पूछा- क्या जया बच्चन नहीं पहनतीं हाई हील्स, बिग बी ने दिया मजेदार जवाब

नई दिल्ली। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो 'कौन बनेगा करोड़पति-11' लोकप्रियता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन अपनी बातों से कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ ऑडिएंस को भी हंसा देते हैं। इस गेम शो के दौरान कंटेस्टेंट अपने बारे में बताते हैं जबकि अमिताभ के बारे में भी लोगों को नई-नई बातें मालूम होती हैं। शो के बीच में अक्सर मजेदार बातें करने वाले अमिताभ ने एक सवाल पूछा, जिसका जवाब सुनकर वे इधर-उधर देखने लगे।

'लड़कियां हाई हील्स क्यों पहनती हैं?'

'लड़कियां हाई हील्स क्यों पहनती हैं?'

केबीसी में हॉट सीट पर बैठी कंटेस्टेंट से बिग बी बात बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने शो में मौजूद सभी लोगों से एक सवाल किया। बिग बी ने पूछा- 'कोई यहां है जो बता सकेगा कि लड़कियां हाई हील्स क्यों पहनती हैं?' इस सवाल का जवाब एक महिला ने दिया और कहा कि हाइट बढ़ाने के लिए महिलाएं हाई हील्स पहनती हैं।'

'क्यों, जया जी हाई हील्स नहीं पहनती हैं क्या?'

'क्यों, जया जी हाई हील्स नहीं पहनती हैं क्या?'

अमिताभ ने फिर पूछ लिया, 'मगर क्यों?' ऑडिएंस में बैठी एक महिला ने इसपर कहा, 'क्यों, जया जी नहीं पहनती हैं क्या?' अमिताभ बच्चन पहले तो ये जवाब सुनकर इधर-उधर देखने लगे, फिर बोले कि नहीं, वो हाई हील नहीं पहनती हैं, वे सीढ़ियां पहनती हैं। अमिताभ बच्चन के इस मजेदार जवाब पर सभी लोग हंसने लगे। खुद अमिताभ भी दर्शकों के साथ ठहाके लगाने लगे।

अमिताभ बोले- नहीं, वो सीढ़ियां पहनती हैं

अमिताभ बोले- नहीं, वो सीढ़ियां पहनती हैं

बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन को तीसरा करोड़पति मिल गया है। दिलचस्प बात ये है कि तीसरे करोड़पति गौतम कुमार झा भी बिहार के रहने वाले हैं। इसके पहले, जहानाबाद के सनोज राज ने एक करोड़ की राशि जीती थी और वे इस 11वें सीजन के पहले करोड़पति बने थे। बिहार के रहने वाले गौतम कुमार झा ने केबीसी में 1 करोड़ रु जीते। गौतम एक करोड़ की राशि जीतने के साथ ही सात करोड़ के सवाल पर पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+