मुंबई एयरपोर्ट पर पासपोर्ट मांगा गया तो कैटी पेरी ने दिखाई अकड़, वीडियो वायरल, लोगों ने जमकर सुनाई

नई दिल्ली। एक सिंगिंग कंसर्ट में हिस्सा लेने भारत आईं मशहूर अमेरिकी पॉप सिंगर कैटी पेरी का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो एयरपोर्ट का है, जहां सुरक्षाकर्मी का बार-बार पासपोर्ट मांगे जाने के बावजूद उन्होंने पासपोर्ट नहीं दिखाया। इसको लेकर पेरी की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है।

भारत से लौटते हुए किया ये सब

भारत से लौटते हुए किया ये सब

भारत में अपने कार्यक्रम के बाद कैटी जब लौट रहा थीं तो उन्होंने एयरपोर्ट पर ये बर्ताव किया। कैटी जब एयरपोर्ट से वापस जा रही थीं तब सिक्योरिटी अधिकारी ने उनसे पासपोर्ट मांगा तो उन्होंने ध्यान तक नहीं दिया। सिक्योरिटी के रोकने के बावजूद वो नहीं रुकीं और आगे बढ़ गईं।

कैटी की आलोचना

कैटी का ये वीडियो वायरलभायानी नाम के इंस्टा अकाउंट से शेयर हुआ है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स को केटी का ये बर्ताव बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा। हजारों लोग वीडियो पर कमेंट कर कैटी के इस तरीके पर सवाल उठा चुके हैं।

शो करने आई थीं कैटी

शो करने आई थीं कैटी

कैटी पेरी वन प्‍लस म्‍यूजिक फेस्टिवल में परफॉर्मेंस देने के लिए मुंबई आईं थीं। अमेरिकी सिंगर ने शनिवार को प्रस्‍तुति दी। कैटी पेरी के लिए करण जौहर ने एक स्पेशल पार्टी भी रखी थी। जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। गौरी खान, जैकलीन, अनुष्‍का शर्मा, कियारा आडवाणी, सोनाक्षी सिन्‍हा, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, अनन्‍या पांडे जैसे नाम इस पार्टी में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+