कठुआ रेप केस: BJP मंत्रियों ने की CBI जांच की मांग, पीडीपी ने कहा- धर्म को दूर रखें

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में आठ साल की बच्ची से रेप के मामले में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले की सीबीआई जांच कराने की उठ रही मांगों के बीच आज पीडीपी को दो मंत्रियों, मोहम्मद अल्ताफ बुखारी और नईम अख्तर ने भाजपा को इस मामले को धर्म से दूर रखने की सलाह दी। इसके साथ ही दोनों मंत्रियों ने इस मामले का सीबीआई जांच कराने का विरोध करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले की प्रोफेशनली जांच कर रही है।

कठुआ रेप केस: BJP मंत्रियों ने की CBI जांच की मांग, पीडीपी ने कहा- धर्म को दूर रखें

बीजेपी मंत्री ने लगाए नारे
पीडीपी मंत्रियों का ये बयान हिंदु एकता मंच की तरफ से आयोजित कराए गए उस रैली के 2 दिन बाद आया है जिसमें शामिल बीजेपी के 2 मंत्रियों के पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए 'हमें क्या चाहिए, सीबीआई इंक्वायरी' जैसे नारे लगाए थे। रैली में शामिल बीजेपी के दो मंत्री लाल सिंह और प्रकाश चंदर गंगा ने एसएसपी से इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार करने से पहले सोचने के लिए कहा। मंत्री चंदर गंगा ने कहा कि यहां जंगल राज नहीं चल रहा है।

अरेस्ट किया तो करेंगे आंदोलन- BJP मंत्री
वहीं रैली में मौजूद दूसरे बीजेपी मंत्री ने पुलिस को एक तरह से चुनौती देने के अंदाज में कहा कि पुलिस ने अगर इस मामले में किसी को गिरफ्तार किया तो वे आंदोलन करेंगे। बता दें कि जनवरी महीने में जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक आठ साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ रेप और फिर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने विशेष पुलि अधिकारी दीपक खजुरिया को गिरफ्तार किया है।

हिंदू एकता मच ने आरोपी के रिहाई के लिए निकाली रैली
वही जम्मू कश्मीर इस मामले में कुछ और लोगों को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। हिंदु एक्ता मंच इस गिरफ्तारी का विरोध कर रही है। दीपक खजुरिया के की रिहाई के लिए हिंदू एकता मंच ने एक रैली भी निकाली थी। हिंदू एकता मंच का कहना है कि इस मामले में पुलिस द्वेष भावना से काम कर रही है। उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+