हमारे मंत्री बलात्कारियों के समर्थक नहीं हैं, उनसे गलती हुई- राम माधव

श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी के नेता राम माधव ने कठुआ रेप केस पर टिप्पणी की है। इसके साथ ही उन्होंने इस रेप केस के चलते जम्मू और कश्मीर राज्य सरकार में दो मंत्रियों के इस्तीफे पर भी जानकारी दी। राम माधव ने कहा कि कठुआ रेप केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। पुलिस ने जनवरी में जांच शुरू की और 3 महीने में खत्म किया। चार्ज शीट पूरी हो चुकी है। 8 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिसमें वो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं जिन्होंने सबूत मिटाए हैं।

हमारे मंत्री बलात्कारियों के समर्थक नहीं हैं, उनसे गलती हुई- राम माधव

1 मार्च की घटना का जिक्र करते हुए राम माधव ने कहा कि कठुआ में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी और हमारे मंत्रि उन्हें शांत कराने गए थे। कुछ गलतफहमी हो गई, उन्हें और सचेत रहना चाहिए था। उनकी मंशा जांच को प्रभावित करने की नहीं थी। उन पर बलात्कारी समर्थक होने के आरोप गलत हैं। माधव ने इस्तीफा देने वाले मंत्रियों पर कहा कि दोनों से चर्चा हुई और आज उनका इस्तीफा राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को भेज दिया जाएगा।

गौरतलब है कि कठुआ गैंगरेप मामले में भाजपा के उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा तथा वन मंत्री चौधरी लाल सिंह ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को अपने इस्तीफे सौंप दिए थे। इससे पहले राम माधव ने कहा कि मंत्रियों के इस्तीफे के बाद भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि, कठुआ मामले में हमारे दोनों मंत्रियों ने विवेक का परिचय नहीं दिया। जन दबाव की वजह से उन लोगों ने भाषण दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही वो जम्मू गए। पार्टी से जानकारी मिलते ही ये साफ कर दिया गया कि इस मामल में तह तक जांच होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+