कठुआ गैंगरेप केस: नाबालिग आरोपी जांच में निकला 20 साल का, चलेगा वयस्क की तरह मुकदमा
पठानकोट। कठुआ बलात्कार और हत्या मामले में खुद के किशोर होने का दावा करने वाले एक आरोपी की उम्र मेडिकल रिपोर्ट में 20 साल से अधिक बताई गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार गैंगरेप मामले के नाबालिग अभियुक्त पर अब वयस्क की तरह मुकदमा चलाया जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने यह मेडिकल रिपोर्ट सोमवार को जिला एवं सत्र अदालत को सौंपी थी।

क्राइम ब्रांच ने परवेश कुमार का कराया था मेडिकल टेस्ट
गौरतलब है कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश तजविंदर सिंह ने क्राइम ब्रांच को परवेश कुमार उर्फ मन्नू की जांच कराने को कहा था, ताकि उसकी वास्तविक उम्र का पता चल सके। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में जनवरी महीने में आठ साल की एक मासूम बच्ची से बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में आठ आरोपियों में वह भी शामिल है।

मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक उसकी उम्र 20 साल से अधिक है
विशेष सरकारी वकील जे . के . चोपड़ा ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने यह मेडिकल रिपोर्ट आज यहां जिला एवं सत्र अदालत को सौंप दी है। चोपड़ा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक उसकी उम्र 20 साल से अधिक है।

आरोपी की 22 तथा 23 जून को जांच की गई थी
दरअसल , जून के प्रथम सप्ताह में बचाव पक्ष के वकील ने एक अर्जी देकर आरोपी के हाईस्कूल के प्रमाणपत्र का हवाला देते हुए कोर्ट से अनुरोध किया था कि उसके साथ नाबालिग जैसा सलूक किए जाए , जिसके बाद अदालत ने उसकी वास्तविक उम्र का पता लगाने का आदेश दिए थे। क्राइम ब्रांच ने विभिन्न विभागों के मेडिकलकर्मियों की एक टीम बनाई थी और आरोपी की 22 तथा 23 जून को जांच की गई थी। इस रिपोर्ट में उसकी उम्र 20 साल से अधिक आई है।












Click it and Unblock the Notifications