कठुआ रेप पर बोलीं परिणीति चोपड़ा, 'सिर्फ एक केस को हाइलाइट मत करो'
नई दिल्लीः जम्मू के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक लोग इसकी निंदा कर रहे हैं। हर कोई दोषियों को फांसी की सजा की मांग कर रहा है। इस मामले में फिल्म इंडस्ट्री भी खुलकर सामने आ गई है। कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने इस मामले में अपनी आवाज उठाई है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भी अपनी आवाज उठाई है।

कठुआ गैंगरेप पर बोलीं परिणीति चोपड़ा
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर से आठ साल की बच्ची को न्याय दिलाने की बात करते हुए कश्मीरी पंडितों के साथ बलात्कार की घटना को भी याद कराया है और कहा है कि देश में ये केवल एक केस नहीं है। उन्होंने अपील की है कि केवल इस केस को ही हाइलाइट न किया जाए।

परिणीति चोपड़ा बोलीं ये सिर्फ एक केस की बात नहीं है
परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा- ये सिर्फ ये बच्ची नहीं नहीं। इस तरह की सभी महिलाओं और परिवार वालों को मदद की जरुरत है। सिर्फ एक केस को हाइलाइट मत करो, कोशिश करो और जितना हो सके उतनी मदद करो।"

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी ने भी कई थी ये बात
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से पहले कई सितारे अपनी आवाज उठा चुके हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट से लिखा - ''...तो क्या अब देश में रेप धर्म के आधार पर होने लगे हैं.. मौजूदा हालात को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है। क्या हम एक दूसरे पर निर्लज्ज होकर उंगली उठाना बंद नहीं कर सकते, हम सबको ये मानना होगा कि पूरे देश ने इस घृणित अपराध को मजाक बना दिया है।''












Click it and Unblock the Notifications