पाक टीम की जर्सी पहनकर क्रिकेट खेलने वाले कश्मीरी खिलाड़ी हिरासत में

2 अप्रैल को कश्मीर के गांदरबल में वायल प्लेफील्ड में खेले गए इस मैच में बाबा दरया टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी जर्सी पहनी और मैच शुरू होने से पहले सम्मान के तौर पर पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाया।

श्रीनगर। मध्य कश्मीर स्थित गांदरबल जिले में एक क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान स्थानीय टीम के पाकिस्तानी टीम की ड्रेस पहनने और पाक का कौमी तराना गाने का मामला सामने आया है। इन सभी को हिरासच में लिया गया है हालांकि इनके परिजन पुलिस का विरोध कर रहे हैं।

NIA भी हो सकती है जांच में शामिल

NIA भी हो सकती है जांच में शामिल

यह मामला तब सामने आया जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया और मामले की पूछताछ जारी है। कहा जा रहा है कि ये मैच 2 अप्रैल तो खेला गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेनानी-नशरी टनल का उद्घाटन करने राज्य में गए थे। इस दौरान अलगाववादियों ने बंद का ऐलान कर रखा था। सूत्रों की मानें तो यह मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कश्मीर जा सकती है।

टीम का नाम बाबा दरियाउद्दीन

टीम का नाम बाबा दरियाउद्दीन

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस टीम का नम बाबा दरयाउद्दीन है , जो जिले के ही एक सूफी संत के नाम पर रखा गया, जिसकी दरगाह गांदरबल में है। बता दें कि जब इस मामले से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। उसके बाद जांच पड़ताल शुरु हुई।

जब किया गया सवाल

जब किया गया सवाल

इससे पहले जब इन खिलाड़ियों से पाकिस्तानी जर्सी पहनने को लेकर सवाल किया गया था तो उनका कहना था हम अपनी टीम को सबसे अलग दिखाना चाहते थे और हम अपने कश्मीरी भाई बहनों को ये बताना चाहते थे कि हम कश्मीर मुद्दे को भूले नहीं हैं। इसलिए लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए हमें पाकिस्तानी जर्सी पहनी और पाकिस्तानी राष्ट्रगान गाया।

दूसरी टीम ने भी किया यही काम, बस वर्दी थी लग

दूसरी टीम ने भी किया यही काम, बस वर्दी थी लग

इस मामले में सबसे खास बात ये कि जहां ये सब जहां हुआ वो इलाका उस क्षेत्र में पुलिस स्टेशन के बगल में ही था। बावजूद इसके पुलिस को भनक नहीं लगी। बता दें कि दूसरी टीम ने भी कौमी तराना गाया। हालांकि एक ओर जहां बाबा दरयाउद्दीन टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी थी तो वहीं विपक्षी टीम के खिलाड़ी सफेद जर्सी पहनकर मैच खेलने उतरे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+