पाकिस्तान की अपील पर घाटी में भी मनाया गया 'ब्लैक डे'
श्रीनगर। हिबजुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद से ही घाटी में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। इसी विरोध प्रदर्शनों के तहत पाकिस्तान की अपील पर घाटी के कई हिस्सों में ब्लैक डे मनाया गया।

मंगलवार को ब्लैक डे के बाद सेना और सुरक्षाबलों को बड़ी संख्या में न सिर्फ काले झंडे बरामद हुए बल्कि उन्हें पाकिस्तान के झंडे भी मिले हैं।
घाटी में वानी की मौत की वजह से लगाया गया कर्फ्यू 12वें दिन भी जारी है। फिलहाल घाटी में तनाव की स्थिति कायम है और इंटरनेट भी ठप पड़ा हुआ है। वहीं दूसरी ओर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही फोन और दूसरी सेवाओं को शुरू किया जाएगा।
एक ओर जहां घाटी में इंटरनेट ठप्प पड़ा है तो वहीं दूसरी ओर लोग सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की भी आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फेसबुक कंटेंट के नाम पर उनकी पोस्ट को हटा रहा है। कई लोगों को अपने अकाउंट का स्क्रीन शॉट लिया है।
इन लोगों का कहना है कि फेसबुक 'कम्यूनिटी स्टैंडर्ड्स' का हवाला देकर पोस्ट को हटा रहा है। वैसे आपको बता दें कि ये वे लोग हैं जो आतंकी बुरहान वानी की फोटोग्राफ को अपनी डिस्प्ले पिक्चर यानी प्रोफाइल पिक बनाया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications