J&K: पुलवामा में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला, सोपोर में आतंकियों ने नागरिक को गोली मारी

kashmir Terrorists lob grenade at Pulwama One civilian shot dead in Baramulla

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने शुक्रवार को ग्रनेड से हमला किया है, वहीं बारामुला के सोपोर में आतंकियों ने एक पति-पत्नी को भी गोली मारी है। पुलवामा में ग्रेनेड पुलिस स्टेशन के बाहर फटा, राहत की बात ये रही कि इस हमले में किसी को कोई चोट नहीं आई। ग्रेनेड अटैक के बाद पुलिस स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आतंकियों को निशाना बना गोलियां भी चलाईं लेकिन वो फरार होने में कामयाब रहे। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

kashmir Terrorists lob grenade at Pulwama One civilian shot dead in Baramulla

बारामुला के सोपोर में आतंकियों की फायरिंग में एक नागरिक मोहम्मद अशरफ की मौत हो गई, वहीं उनकी बीवी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हफ्ते कश्मीर के शोपियां में भी आतंकियों ने एक के बाद एक कई हमले किए हैं। वहीं पुलवामा पुलिस स्टेशन पर भी 25 दिन के भीतर ये दूसरा ग्रेनेड हमला है। 12 अप्रैल को पुलवामा पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया गया था, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

गृह मंत्रालय ने अप्रैल में बताया था कि 2017 में कश्मीर में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में 2016 की तुलना में नागरिकों की मौतें 166 फीसदी ज्यादा हुई हैं, वहीं आतंकी घटनाओं में भी 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+