Kashmir Terrorist Attack: आतंक के आकाओं का अंत तय! CDS अनिल चौहान रक्षा मंत्री के सामने रखेंगे सुरक्षा प्लान
Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों का ऑपरेशन तेज है। एक के बाद एक आतंक के आकाओं के घर को उड़ाया जा रहा है। इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे फायरिंग का भी भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
इसी बीच रविावर को भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS)अनिल चौहान रक्षा मंत्री से मुलाकात की।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
रविावर शाम को भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS)अनिल चौहान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी के अलावा सुरक्षा और आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज
बता दें कि, जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों का ऑपरेशन तेज है। एक के बाद एक आतंक के आकाओं के घर को उड़ाया जा रहा है। साथ ही अभी तक कई आतंकियों के सहयोगी गिरफ्तार हो चुके हैं। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुआ है।
आतंकियों के घर धवस्त
वहीं सुरक्षाबलों ने रविवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए शोपियां जिले में एक सक्रिय आतंकी के घर को ध्वस्त कर दिया। पुलिस के अनुसार, आतंकी की पहचान जैनापोरा तहसील के वंडीना गांव निवासी अदनान शफी के रूप में हुई है। अदनान शफी ने एक साल पहले एक आतंकी संगठन से जुड़कर गतिविधियों में हिस्सा लिया था और माना जा रहा है कि वह 22 अप्रैल को पहल्गाम में हुए भीषण आतंकी हमले में शामिल था।
इसके अलावा, अधिकारियों ने बांदीपोरा जिले के नाज़ कॉलोनी में एक अन्य संदिग्ध के घर को भी ध्वस्त कर दिया।
Indian Navy ने किया एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण
इसी बीच भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने कई सफल एंटी-शिप मिसाइल परीक्षण किए हैं। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर इस बात की जानकारी दी। प्रवक्ता के अनुसार, ये परीक्षण प्लेटफॉर्म, सिस्टम और क्रू की लंबी दूरी तक सटीक हमला करने की क्षमता और परिचालन तत्परता को फिर से प्रमाणित और प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किए गए थे।
यह अभ्यास भारतीय नौसेना की युद्ध कौशल क्षमता और भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने की उनकी तैयारियों को दर्शाने के लिए आयोजित किया गया था।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: क्या सरकार शुभम द्विवेदी को शहीद का दर्जा देगी? पत्नी ने उठाई आवाज़, जानिए क्या कहा?
14 स्थानीय आतंकियों की सूची तैयार
इंटेलिजेंस एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकियों की एक सूची तैयार की है। सूत्रों के अनुसार, 20 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ये आतंकी पाकिस्तान से आए विदेशी आतंकियों को जमीनी स्तर पर लॉजिस्टिक और अन्य सहायता प्रदान कर रहे हैं।
इन संगठनों के हैं ये आतंकी
जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी तीन बड़े पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों हिज्बुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैश-ए-मोहम्मद (JeM)से जुड़े हुए हैं। इनमें से 3 आतंकियों का संबंध हिज्बुल मुजाहिदीन से, 8 का लश्कर-ए-तैयबा से और 3 का जैश-ए-मोहम्मद से है।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: पहलगाम के बाद कुपवाड़ा में आतंक का तांडव, सामाजिक कार्यकर्ता की घर में घुसकर हत्या












Click it and Unblock the Notifications