Kashmir Target Killing पर फारूक अब्दुल्ला का तीखा सवाल, अब अनुच्छेद 370 नहीं, बताएं क्यों हो रहे मर्डर
Kashmir Target Killing पर फारूक अब्दुल्ला का ने तीखा सवाल पूछा है। उन्होंने पूछा, जम्मू-कश्मीर में अब अनुच्छेद 370 नहीं है, फिर भी मर्डर क्यों हो रहे हैं ? Kashmir Target Killing farooq abdullah Article 370 Who is respon
Kashmir Target Killing पर फारूक अब्दुल्ला का ने तीखा सवाल पूछा है। उन्होंने सवाल किया है कि अब जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 प्रभावी नहीं है। पहले कहते थे कि अनुच्छेद 370 की आड़ में हत्याएं हो रही हैं। आज हुक्मरानों को बताना चाहिए कि अनुच्छेद 370 निरस्त होने के तीन साल बाद भी मर्डर क्यों हो रहे हैं ? बता दें कि फारुक अब्दुल्ला कश्मीरी पंडित पूरन भट की हत्या के बाद उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे।

Target Killing पर बोले फारूक- इंसाफ जरूरी
फारुक अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा कि हत्याएं और आतंकी हिंसा तब तक नहीं रुकेगी जब तक लोगों को इंसाफ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे आतंकी हिंसा से पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे।
56 वर्षीय कश्मीरी पंडित की नृशंस हत्या
इससे पहले जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारे गए कश्मीरी पंडित पूरन भट की बहन ने रविवार को कहा था कि कश्मीर घाटी में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा, मुस्लिम पड़ोसी भी उनकी रक्षा नहीं कर सकते। गौरतलब है कि 56 वर्षीय कश्मीरी पंडित पूरन भट की शनिवार को एक आतंकी संगठन ने हत्या कर दी। पार्थिव शरीर दक्षिण कश्मीर के शोपियां से जम्मू लाया गया।












Click it and Unblock the Notifications