दिल्ली आएगी आसिया अंदराबी सरताज अजीज से मिलने
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) आमतौर पर कश्मीर की घोर भारत विरोधी नेता और दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंदराबी दिल्ली का रुख नहीं करतीं। वह श्रीनगर में ही रहती हैं। पर, वह पाकिस्तान के रक्षा और विदेश मामलों के प्रमुख सरताज अजीज से मिलने दिल्ली आ रही है। भरोसेमंद सूत्रों ने यह जानकारी दी।
मिलने के लिए बुलाया
दरअसल भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली वार्ता से पहले पाकिस्तान ने कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को अपने दूतावास में बुलाया है। भारत इसके चलते खफा है। उसने उक्त नेताओं को सलाह दी है कि वे सरताज अजीज से नई दिल्ली में ना मिले।
होगी नजरबंद
पर, अंदराबी के दिल्ली आकर सरताज अजीज से मिलने की खबरों के बीच कहा जा रहा है कि उन्हें नजरबंद किया जा सकता है। उसने विगत 14 अगस्त को श्रीनगर में अपने घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराया था। उसी दिन उसने हाफिज सईद की अगुवाई वाले गुट जमात उद दावा द्वारा लाहौर में आयोजित एक रैली को फोन पर संबोधित किया।
बताते चलें कि इससे पहले अंदराबी ने पाकिस्तान हाई कमीशन के ईद मिलन समारोह में जाने से मना कर दिया था। तब लग रहा था कि वह पाकिस्तान से दूर हो रही है। मोदी-शरीफ बातचीत में कश्मीर मसले पर कोई वार्ता ना होने के विरोध में अंदराबी ने उक्त फैसला लिया था। जानकार कह रहे हैं कि सरकार अब अंदराबी को कसेगी। अंदराबी का संगठन हुर्रियत से जुड़ा हुआ है। उसका एकसूत्रीय एजेंडा भारत विरोध करना है।













Click it and Unblock the Notifications