कश्मीर में आतंक के सफाए के लिए सुरक्षा बलों का नया नारा, ‘उन्हें जिंदा पकड़ो’

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अपनी रणनीति में बदलाव किया है। कश्मीर में सुरक्षा बलों ने नया नारा दिया है- उन्हें जिंदा पकड़ो।' बताया जा रहा है कि कश्मीर में इस नए नारे का मुख्य उद्देश्य होगा- आंतकवादी संगठन में शामिल होने वाले नए लड़कों पर। जिंदा पकड़ने के बाद सुरक्षा बल उन्हें उनके परिवार के पास वापस लौटने के लिए प्रेरित करेंगे।

जमीनी नेटवर्क को ध्वस्त करना चाहती है सेना

जमीनी नेटवर्क को ध्वस्त करना चाहती है सेना

सुरक्षा बलों के अधिकारियों का कहना हैं कि इस रणनीति का मुख्य उद्देश्य आतंकवादियों के जमीनी नेटवर्क को ध्वस्त करना है। जमीन पर काम करने वाले युवाओं को कट्टर बनाकर उन्हें जेहाद में धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।

सुरक्षा बलों का नया नारा, ‘उन्हें जिंदा पकड़ो’

सुरक्षा बलों का नया नारा, ‘उन्हें जिंदा पकड़ो’

इस पूरे मामले पर वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि,‘हमारा उद्देश्य उन्हें(आतंकियों) जिंदा पकड़ना और उनकी शिकायतों को समझना है। आखिरकार 15 या 16 वर्ष के किशोर का इस सीमा तक ‘ब्रेनवॉश' नहीं किया जा सकता कि वह मुठभेड़ में मरना चाहे। इसमें कोई संबंध होना चाहिए।' पिछले कई महीनों में कई ऐसा युवा सामने आए हैं जिन्होंने आतंकी संगठन ज्वाइन किया। लेकिन, बाद में फिर से अपने परिवार के पास लौट आए।

आतंकियों को जिंदा पकड़ने पर जोर दिया जाएगा- अधिकारी

आतंकियों को जिंदा पकड़ने पर जोर दिया जाएगा- अधिकारी

सुरक्षा बलों का कहना है कि सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, आतंकवादी संगठनों में हाल में शामिल हुए आतंकियों को जिंदा पकड़ने पर जोर दिया जाएगा। एक अधिकारी का कहना है कि, कश्मीर में हमें हमारे जमीनी गुप्तचर प्रणाली से संकेत मिले हैं कि कई युवा ऐसे हैं जो वापस लौटना चाहते हैं। कुछ अभिभावकों ने हमसे संपर्क किया और हमें उनकी सामान्य जीवन और शिक्षा फिर से शुरू करने में मदद करने में कोई हिचक नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+