कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी को सेना ने किया ढेर
नई दिल्ली: कश्मीर घाटी में सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया है। मौजूदा वक्त में आतंकी संगठनों के कई टॉप कमांडर भारतीय सेना के निशाने पर हैं। इस बीच शोपियां जिले में गुरुवार दोपहर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। जिसमें अभी तक एक आतंकी मारा गया है। वहीं इलाके में कई अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को शोपियां जिले के मुनंद में कुछ आतंकियों के मूवमेंट की खबर मिली थी। जिस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। मुठभेड़ स्थल पर अभी भी गोलीबारी जारी है। वहीं स्थानीय लोग मुठभेड़ में बाधा न डालें, इसके लिए घेराबंदी को कड़ा कर दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर में 94 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को भी एक एनकाउंटर हुआ था। इस एनकाउंटर में भारतीय सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार के मुताबिक अब तक घाटी में 94 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब सुरक्षाबलों का सारा ध्यान नॉर्थ कश्मीर में होगा और यहां पर एंटी-टेरर ऑपरेशंस को बढ़ाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications