Karwachauth 2019: टीवी की बहुओं ने कैसे मनाया करवाचौथ, यहां देखें तस्वीरें

मुंबई। करवाचौथ का त्योहार हर शादीशुदा महिला के लिए काफी खास होता है। हिंदू मान्याताओं के अनुसार इस व्रत को रखने से पति की उम्र लंबी होती है और उनकी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। इस व्रत को केवल विवाहित ही नहीं बल्कि कुंवारी लड़कियां भी रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर पूरे विधि विधान के साथ इस व्रत को शादी से पहले रखा जाए तो मन के मुताबिक जीवनसाथी मिलता है।

shubhangi karwachauth

टीवी की बहुओं ने भी करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया है। इस दौरान बहुएं पारंपरिक लुक में दिखाई दीं। उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर धूमधाम से ये त्योहार मनाया। इन मशहूर टीवी अदाकाराओं ने सोशल मीडिया पर अपनी करवाचौथ की तस्वीरें भी साझा की हैं। इनमें से कई बहुओं ने तो अपना पहला करवाचौथ मनाया है।

अंगूरी भाभी ने पति के साथ साझा की तस्वीर

अंगूरी भाभी ने पति के साथ साझा की तस्वीर

भाबीजी घर पर हैं कि अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे ने करवाचौथ पर पीच और हरे रंग का लहंगा पहना हुआ था। उन्होंने अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वह हाथों में थाल लेकर खड़ी हैं। वह छलनी से चांद की ओर देख रही हैं। उनके करवाचौथ लुक को उनके फैंस ने काफी पसंद आया है।

पारंपरिक लुक में दिखे देबीना और गुरमीत

पारंपरिक लुक में दिखे देबीना और गुरमीत

अभिनेत्री देबीना बनर्जी ने भी पति गुरमीत चौधरी के साथ करवाचौथ की एक तस्वीर साझा की है। पारंपरिक लुक में दोनों ही बेहद खास लग रहे हैं। देबीना ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है। जबकि गुरमीत ने नीले रंग का कुरता पहना हुआ है। दोनों ने हाथ में थाली लिए एक तस्वीर साझा की है। जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया है।

दिव्यंका ने पहना लाल रंग का गाउन

दिव्यंका ने पहना लाल रंग का गाउन

अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी का करवाचौथ लुक भी लोगों को खूब पसंद आया। इस तस्वीर में वह छलनी से अपने पति विवेक दहिया को देख रही हैं। उन्होंने लहंगे और साड़ी से अलग करवाचौथ पर लाल रंग का गाउन पहना हुआ है। माथे पर सिंदूर और साथ में लाल चूड़ियां दिव्यंका की खूबसूरती पर चार चांद लगा रही हैं।

भारती सिंह का करवाचौथ

भारती सिंह का करवाचौथ

कॉमेडियन भारती सिंह करवाचौथ पर गुलाबी रंग के सूट में नजर आईं। वह तस्वीर में काफी खूबसूरत लग रही हैं। भारती के घर हुई करवाचौथ की पूजा में कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ भी शामिल हुईं। बता दें गिन्नी गर्भवती हैं।

मेहंदी, चूड़ियां और सिंदूर: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ मनाया पहला करवाचौथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+