Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मेहंदी, चूड़ियां और सिंदूर: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ मनाया पहला करवाचौथ

कैलिफोर्निया। बॉलिवुड और हॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने पति निक जोनस के साथ अपना पहला करवाचौथ मनाया है। दोनों की बीते साल जोधपुर के उम्मैद भवन में शादी हुई थी। उन्होंने अमेरिका में ही परिवार और दोस्तों के साथ ये त्योहार मनाया है। प्रियंका ने एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह पति निक के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं।

nik priyanka

इस तस्वीर मं उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। वहीं निक प्यार से उनके साथ बैठे हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि वह करवाचौथ सैन डियागो में जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में मना रही हैं।

इससे पहले प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर निक के साथ एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें वह काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी मेहंदी की तस्वीर भी साझा की है।

एक अन्य तस्वीर में वह अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं, प्रियंका ने इसमें सिंदूर लगाया हुआ है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में चूड़ियों के साथ भी तस्वीर साझा की है। यहां देखें प्रियंका की चूड़ियों के साथ तस्वीर।

priyanka bangles

View this post on Instagram

Me and my friends 😂#karvachauth2019

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+