करुणानिधि ने मोदी की तारीफ, कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी

 m karunanidhi
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टियो का मन बदलता दिख रहा है। जो डीएमके पार्टी अब तक कांग्रेस और बीजेपी में से किसी से भी गठबंधन से इंकार कर रही थी वही अब बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की तारिफ कर रहे है। डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि जो अब तक कांग्रेस और बीजेपी के साथ गठबंधन को नकार रहे थे वो अब मोदी की तारिफों के पुल बांध रहे है। अंग्रेजी अखबार के साथ अपने इंटरव्यू में करुणानिधि ने मोदी की तारिफ करते हुए कहा कि वो एक अच्छे इंसान है। उन्होंने अपने राज्य के विकास पर गंभीरता से ध्यान दिया है तभी लोग उन्हें बार-बार चुनकर लाते है। मोदी की पीएम दावेदारी पर उन्होंने कहा कि वह देश पर शासन करने लायक हैं या नहीं, इस बात का फैसला वोटर करेंगे।

बीजेपी ने करुणानिधि के मुंह से मोदी की तारिफ का स्वागत किया है, लेकिन डीएमके से गठजोड़ करने में बीजेपी कोई रुचि नहीं दिखा रही है। भले ही करुणानिधि ने अपना रुख बदलने के संकेत दिए हैं लेकिन बीजेपी इसमे कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। खास बात ये है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालों को अपना अहम हथियार बनाने वाली है। बीजेपी का इरादा यूपीए-2 के करप्शन को लेकर हमले करना जारी रखने का है, जिसमें 2G स्कैम भी शामिल था।

इस स्कैम में डीएमके नेताओं को भी जेल जाना पड़ा था। ऐसे में डीएमके से उनकी दोस्ती उनके वार को कमजोर करेगी। उन्हें ये फायदे का सौजान नहीं दिख रहा है। हलांकि करुणानिधि का मोदी की तारीफ करना कांग्रेस के लिए काफी चौंकाने वाली बात रही है, जबकि लेफ्ट पार्टीज़ का कहना है कि यह तो होना ही था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+