Kartik Purnima 2019 : अयोध्या में सब कुछ सामान्य, सरयू में लाखों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

Recommended Video

    Kartik Poornima पर आस्था की डुबकी, Ayodhya में Saryu Ghat पर श्रद्धालुओं का तांता | वनइंडिया हिंदी

    अयोध्या। आज पूरे देश में कार्तिक पूर्णिमा-देवदीपावली और गुरु पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मंगलवार को लाखों की संख्या में लोगों ने सरयू नदी में आस्थी की डुबकी लगाई है, आज अयोध्या में देव दीपावली भी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस बार की कार्तिक पूर्णिमा काफी खास है, अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    अयोध्या में सब कुछ सामान्य

    आपको बता दें कि 9 नवंबर को अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है, जिसके मुताबिक अब तक विवादित रही जमीन पर रामलला विराजमान ही रहेंगे वहीं दूसरी तरफ सर्वोच्च न्यायालय ने मुस्लिम पक्ष को अलग से मस्जिद के लिए जमीन देने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले के बाद आज अयोध्या में हालात सामान्य ही हैं।

    हजारों लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई

    मालूम हो कि वाराणसी, हरिद्वार सहित कई हिस्सों में भी आज हजारों लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई है तो वहीं आज सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना करने वालों का तांता लगा है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से पिछले सारे पाप धुल जाते हैं और स्वास्थ्य अच्छा होता है।

    बैकुंठ धाम में देवी तुलसी का प्रकट हुई थीं

    बैकुंठ धाम में देवी तुलसी का प्रकट हुई थीं

    तो वहीं हिंदू धर्मग्रंथों में लिखा है कि कार्तिक पूर्णिमा को बैकुंठ धाम में देवी तुलसी का प्रकट हुई थीं और कार्तिक पूर्णिमा को ही देवी तुलसी ने पृथ्वी पर जन्म ग्रहण किया था।इसी दिन भगवान विष्णु ने प्रलय काल में वेदों की रक्षा के लिए तथा सृष्टि को बचाने के लिए मत्स्य अवतार धारण किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+