कार्ति चिदंबरम के खिलाफ CBI छापे के तार चीनी कर्मचारियों को घूस देने से जुड़े: सूत्र
नई दिल्ली, 17 मई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम के कई ठिकानों पर आज सीबीआई की छापेमारी चल रही है। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार सीबीआई की यह छापेमारी चीनी कर्मचारियों को भारत का वीजा दिलाने के नाम पर घूसखोरी से जुड़ा है। सूत्रों के अनुसार तलवंदी सबो पॉवर लिमिटेड प्रोजेक्ट के लिए चीनी कर्मचारियों से वीजा दिलाने के नाम पर 50-50 लाख रुपए की घूस के आरोप में उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। उनके खिलाफ चल रहे केस के मामले में ही सीबीआई ने यह छापेमारी की है।

रिपोर्ट के अनुसार कार्ति चिदंबर के तमिलनाडु, मुंबई, पंजाब, कर्नाटक और ओडिशा के ठिकानों पर छापेमारी की गई। सीबीआई की छापेमारी पर तंज कसते हुए कार्ति ने कहा कि अब तो मैं गिनती भी भूल गया हूं कि कितनी बार छापेमारी हो चुकी है, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। कार्ति के खिलाफ जो नया केस दर्ज किया गया है उसमे आरोप है कि उन्होंने चीन के 250 कर्मचारियों को भारत का वीजा दिलाने के लिए घूस ली थी। अधिकारियों की ओर से इस बाबत मंगलवार को जानकारी दी गई थी।
अधिकारियों ने कार्ति चिदंबरम पर आरोप लगाया है कि कि केंद्र में यूपीए की सरकार के दौरान कार्ति ने भारत का वीजा दिलाने के नाम पर चीन के 250 कर्मचारियों से 50-50 लाख रुपए की घूस ली थी। कार्ति पहले ही आईएनएक्स मीडिया मामले में विदेशी निवेश के लिए एफआईपीबी से गलत तरह से मंजूरी दिलाने का केस का सामना कर रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि यूपीए सरकार में पी चिदंबरम केंद्रीय मंत्री थे और वह काफी प्रभावशाली पद पर थे। इस दौरान वह वित्त मंत्री, गृह मंत्री के पद पर भी रहे। एक मामले में पहले पी चिदंबरम को भी गिरफ्तार किया गया था और उन्हें जेल जाना पड़ा था। अब सीबीआई ने कार्ति के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह












Click it and Unblock the Notifications