दिल्ली:पद्मावत के विरोध में किया DND ब्लॉक, करणी सेना के 13 लोग गिरफ्तार, 200 के खिलाफ मामला दर्ज
नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज होनी है, लेकिन इस फिल्म पर विरोध का दौर अब तक खत्म नहीं हुआ है। फिल्म का विरोध कर रहे करणी सेना के लोगों ने नोएडा गुरुग्राम डीएनडी को ब्लॉक कर दिया और वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया।

गुरुग्राम में उत्पात मचाने के बाद करणी सेना के लोग नोएडा पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में उन्होंने मारपीट की, जिसके बाद करणी सेना के 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
नोएडा के डीएनडी पर विरोध कर रहे करणी सेना के लोगों ने आम लोगों से भी मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि फिल्म के विरोध में करणी सेना के लोग उत्पाद मचा रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।












Click it and Unblock the Notifications