सलमान खान के शो 'बिग बॉस' से नाराज करणी सेना, कहा-बिन ब्याही मां बनने को कहता है ये Show

नई दिल्ली। कलर्स के लोकप्रिय शो 'बिग बॉस' और विवादों का चोली-दामन का साथ है, ऐसा कोई सीजन नहीं जाता, जब ये शो न्यूज चैनलों पर सुर्खियां नहीं बनता, एक बार फिर से इस शो के खिलाफ कुछ लोगों ने मोर्चा खोल दिया है, राजस्थान बेस्ड राजपूतों की करणी सेना को शो के Bed Friend Forever कांसेप्ट पर जबरदस्त एतराज है, जिसके कारण उन्होंने इस शो को बैन करने की मांग की है।

विवादों में सलमान खान का शो बिग बॉस 13

विवादों में सलमान खान का शो बिग बॉस 13

करणी सेना ने इस बारे में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ये शो भारतीय संस्कृति के खिलाफ है, 'बिग बॉस 13' में कश्मीर के लड़के के साथ हिंदू लड़कियों को बेड पार्टनर बनाया गया है, लड़कियों को मॉर्डन बनाने के नाम पर गलत मानसिकता फैलाई जा रही है।

'बिन ब्याही मां बनने को कहता है बिग बॉस 13'

'बिन ब्याही मां बनने को कहता है बिग बॉस 13'

शो में अविवाहित लड़कियों को मां बनने का बढ़ावा दिया गया है और यह पूरी तरह से हिंदू संस्कृति को बर्बाद करने वाला शो है, जो केवल हमारे देश के युवाओं को भ्रमित और गलत शिक्षा दे रहा है इसलिए शो को तत्काल प्रभाव से बंद कर देना चाहिए।

 करणी सेना ने किया था 'पद्मावत' का विरोध

करणी सेना ने किया था 'पद्मावत' का विरोध

मालूम हो कि ये वो ही करणी सेना है, जिसने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और बहुत बवाल मचाया था, इसने फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के सिर काटने की धमकी भी दी थी, बहुत दिनों तक चले विवाद के बाद इस फिल्म का नाम बदलकर प्रदर्शित किया गया था।

 'बिग बॉस' का प्रसारण बंद करने की मांग

'बिग बॉस' का प्रसारण बंद करने की मांग

केवल करणी सेना ही नहीं बल्कि सलमान खान के इस रियलिटी शो के खिलाफ यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में कुछ हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं, उन्होंने शो के पोस्टर सड़कों पर जलाए हैं बल्कि इन लोगों ने टीवी धारावाहिक बिग बॉस के जरिये अश्लीलता का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ जुलूस भी निकाला और उनका पुतला फूंका।

शो को लेकर संत समाज में भी उबाल

वहीं इस शो को लेकर संत समाज में भी उबाल बना हुआ है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि और महामंत्री महंत हरिगिरी ने फिल्म अभिनेता सलमान खान के शो 'बिग बॉस' का प्रसारण बंद करने की बात उठाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+