कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को दबाया, तेलंगाना में भी हुई नारेबाजी

दशहरा की शुरुआत कर्नाटक में कई किसान यूनियन नेताओं को घरों के बाहर पुलिस की तैनाती दी गई थी। दरअसल कांग्रेस सरकार ने कृषि क्षेत्र को पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित में विफल रही थी। जिसके चलते सरकार के खिलाफ कृषक समुदाय ने उग्र विरोध किया था। अब कांग्रेस पर आऱोप है कि उसनें किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास किया है।

कर्नाटक किसान संघ महासंघ के कई नेताओं और सदस्यों को मंगलवार की सुबह ही गिरफ्तार कर लिया गया था, क्योंकि उन्होंने 24 अक्टूबर को राज्य भर में सड़क बंद का आह्वान किया था।

Karnatakas Congress government suppressed farmers protests

विरोध प्रदर्शन करने से रोकने के लिए मैसूर और कुछ अन्य जिलों में कई किसानों को हिरासत में भी लिया गया। फेडरेशन के अध्यक्ष के शांता कुमार ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने कृषि क्षेत्र को 10 घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति करने का वादा किया था।

उन्होंने कहा कि चुनाव के तुरंत बाद किसानों को धोखा दिया गया और केवल एक से दो घंटे बिजली की आपूर्ति की गई, जिसके परिणामस्वरूप खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। 235 से अधिक तालुकों में किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है।

शांता कुमार ने कहा कि दो महीने हो गए हैं, लेकिन राज्य सरकार ने कृषक समुदाय के लिए मुआवजे या राहत उपायों की घोषणा के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि इसने किसानों को विरोध में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर किया है।

मंगलवार की हुई गिरफ़्तारियां और नज़रबंदी से किसान अब अधिक गुस्से में हैं। उनका आरोप है कि, कांग्रेस सरकार उन्हें विरोध प्रदर्शन करने की भी अनुमति नहीं दे रही है। कृषक समुदाय को होने वाली कठिनाइयों के बारे में राज्य सरकार को एक अभ्यावेदन सौंपा गया है, साथ ही मुद्दों के समाधान के लिए उपाय करने की अपील भी की गई है।

शांता कुमार ने कहा, अब किसानों को पुलिस द्वारा विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि, पुलिस ने कहा कि वे हिरासत में लिए गए लोगों को बाद में रिहा कर देंगे लेकिन हम मजिस्ट्रेट के सामने आत्मसमर्पण करेंगे और किसानों का मुद्दा उठाएंगे। हम घर नहीं जाएंगे।

इसी बीच तेलंगाना में किसानों ने मंगलवार को जोगुलंबा गडवाल जिले के पुराने बस स्टैंड पर एक विरोध रैली निकाली और यहां के किसानों से आगामी चुनावों में कांग्रेस को वोट न देने की अपील की। कर्नाटक कल्याण रायथु संघम रायचूर, गुलबर्गा और यादगीर जिला इकाई के अध्यक्ष धर्मा रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्नाटक में किसानों को धोखा दिया है। जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से मात्र एक-दो घंटे ही बिजली मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+