राहुल गांधी की रैली में लगे 'नरेंद्र मोदी की जय' के नारे, दो के खिलाफ केस दर्ज
बेंगलुरु। कर्नाटक के बेलगावी जिले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की एक रैली के दौरान पीएम मोदी की जय बोलने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। राहुल गांधी जब एक रैली को संबोधित करने के बाद सावादाती जा रहे थे।, तभी दो लोगों ने पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगा दिए, जिनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के काफिले में कुछ बीजेपी समर्थकों ने नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे बाजी कर दी। उसके बाद कांग्रेस और बीजेपी के समर्थकों के बीच झड़प भी हुई। इस दौरान दो लोगों ने 'नरेंद्र मोदी की जय' के नारे लगाना शुरू कर दिया। इस मामले में बीजेपी के दो कार्यकर्ताओं रसूल खाजी और कुमार एलिगेरा पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने रैली में शांति भंग करने की कोशिश की है।
बता दें कि कर्नाटक इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और बीजेपी व कांग्रेस दोनों ने अपना जोर लगा दिया है। एक तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह तो दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक दूसरे के खिलाफ मौर्चा खोल रखा है। इस चुनाव में कांग्रेंस अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है, तो वहीं बीजेपी सिद्धरमैया सरकार को उखाड़ फैंकने की बात कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications