कर्नाटक: अरब सागर में पलटी नाव, 2 मछुआरे डूबे, 4 लापता, 16 को बचाया गया, तलाश जारी

बेंगलुरु। एक बड़ी खबर कर्नाटक से है, यहां के मंगलुरु तट से रवाना हुई मछुआरों की एक नाव मंगलवार को अरब सागर के गहरे पानी में पलट गई जिसमें दो मुछआरों के डूबने की खबर है। हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य का एक दल मौके पर पहुंचा, जिसने 16 मछुआरों की जान बचा ली। बताया जा रहा है कि अभी भी चार मछुआरों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल रहा है। बता दें कि नाव में कुल 22 मछुआरे सवार थे , जो कि मूल रूप से कर्नाटक के ही थे, फिलहालों मछुआरों की तलाश जारी है।

कर्नाटक: अरब सागर में पलटी नाव, 2 मछुआरे डूबे, 4 लापता

मालूम हो कि भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department, IMD) द्वारा मछुआरों को सलाह दी गई है कि आगामी 3 और 4 दिसंबर को वे समुद्र में न जाएं। मौसम विभाग ने इन दो दिनों में दक्षिणी तटों के कुछ हिस्‍सों ओर लक्षद्वीप में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है क्योंकि इस वक्त दक्षिण राज्यों पर चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है।

साइक्लोन 'बुरेवी'का खतरा

आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में 'बुरेवी' के बारे में अलर्ट करते हुए कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना दबाव कुछ ही घंटों में खतरनाक 'चक्रवात' का रूप धारण कर सकता है, जिसके आज शाम या रात को त्रिंकोमाली के निकट श्रीलंका तट से गुजरने का अनुमान है और इस दौरान 75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और भारी बारिश होने की आशंका है।इसलिए मौसम विभाग ने दक्षिण-उत्तर तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, दक्षिण-उत्तर केरल, माहे, दक्षिण तटीय आंध्र और लक्षद्वीप में भारी से भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले तीन दिनों तक समुंद्र में जाने से मना किया गया है। कन्याकुमारी प्रशासन ने अपील की है कि जो मछुआरे अपनी नाव लेकर समुद्र तट पर मछलियां पकड़ने गए हैं वो भी जल्दी ही वापस आ जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+