कर्नाटक में सरकार बनाने की कवायद तेज, अमित शाह से मिलने शीर्ष नेता पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन को फ्लोर टेस्ट में मुंह की खानी पड़ी है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है। भाजपा नेता जगदीश शेट्टार, बासवाराज बोम्मई, अरविंद लिंबावली सहित कई नेता आज दिल्ली पहुंचे हैं। ये सभी नेता आज गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि मुलाकात के दौरान सरकार बनाने की संभावनाओं पर बात होगी।

bjp

बता दें कि इससे पहले बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता बीएस येदियुरप्पा बेंगलुरू के चंपराजेट स्थित आरएसएस के कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान येदियुरप्पा ने कहा कि मैं यहां संघ परिवार के वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। मैं दिल्ली से निर्देश का इंतजार कर रहा हूं। किसी भी समय हम पार्टी की विधानमंडल की बैठक बुलाएंगे और राजभवन जा सकते हैं।

बता दें कि मंगलवार को एचडी कुमारस्वामी फ्लोर टेस्ट में फेल हो गई और उसके पक्ष में सिर्फ 99 विधायकों ने ही विश्वास प्रस्ताव के दौरान वोट किया। जबकि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कुल 105 विधायकों ने वोट दिया। सरकार गिरने के बाद लगातार जेडीएस, कांग्रेस और विपक्षी दल के नेता भाजपा पर हमला कर रहे हैं। तमाम नेता आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा ने धनबल के दम पर कर्नाटक की सरकार गिराई है। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह लालच की जीत है, लोकतंत्र की हार।

गौरतलब है कि सरकार गिरने के बाद बीजेपी ने सरकार बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। सूत्रों की मानें तो राज्‍य भाजपा प्रमुख बीएस येद्दयुरप्‍पा जल्‍द ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। ऐसे में भाजपा यदि राज्‍य की सत्‍ता में दोबारा लौटती है तो कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री के तौर पर यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। येदियुरप्पा ने कहा है कि वह सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे। उसके बाद ही गवर्नर से मुलाकात करने के लिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+