कर्नाटक में शिक्षक ने छात्र को पहले रॉड से पीटा फिर पहली मंजिल से फेंका, मौत

कर्नाटक के गडक जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक ने छात्र को पहली मंजिल से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

students died

स्कूल में पेरेंट्स अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजते हैं। ऐसे में स्कूलों और शिक्षकों की जिम्मेदारी होती है कि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखें। लेकिन हाल फिलहाल में देश में ऐसे कई मामले आ रहे हैं, जिन पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के गडक जिले के हडलीन गांव से आया है। जहां पर एक गेस्ट टीचर ने कक्षा 4 में पढ़ने वाले स्टूडेंट् को पहले पीटा और फिर पहली मंजिल से उठाकर नीचे फेंक दिया। जिससे छात्र की मौत हो गई।

इंडिया टूडे की एक खबर के मुताबिक जिस टीचर ने छात्र के साथ ऐसा कृत्य किया उसकी पहचान मुथप्पा के रूप में हुई है। फिलहाल घटना के बाद से शिक्षक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। शिक्षक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके, इसके लिए संबंधित थाने की पुलिस लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक शिक्षक सरकार की तरफ से संचालित मॉडल हायर प्राइमरी स्कूल में कक्षाएं ले रहा था। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान टीचर ने छात्र को लोहे की रॉड से पीटा और फिर कथित तौर पर उसे स्कूल परिसर की पहली मंजिल से फेंक दिया।

मृतक छात्र की पहचान भरत बार्कर के रूप में हुई है। हालांकि बार्कर की मां गीता बार्कर भी इसी स्कूल में टीचर हैं। जब टीचर बार्कर को पीट रहा था तो उन्होंने टीचर को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह उसे बचाने में सफल नहीं हुईं। पहली मंजिल से फेंके जाने की वजह से बुरी तरह घायल हो गया।

जिसके बाद उसे एक अस्पताल में आनन-फानन में भर्ती कराया गया। लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। टीचर के इस हमले में बच्चे की मां गीता बार्कर भी घायल हो गईं हैं, उन्हें आईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अतिथि शिक्षक मुथप्पा फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Bhind news : चौथी कक्षा के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल बस में हुई घटना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+