Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhind news : चौथी कक्षा के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल बस में हुई घटना

मध्य प्रदेश के भिंड में डॉक्टरों को भी हैरान कर देने वाली दुखद मामला सामने आया है। यहां 12 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना को लेकर चिकित्सकों ने भी चिंता जताई है।

bhind 12 years student heart attack

मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल से घर लौट रहे छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है।

पुलिस ने जानकारी दी कि स्कूल से छुट्टी के बाद कुछ समय पहले ही पीड़ित बच्चे ने अपने भाई के साथ लंच किया था। इसके बाद घर वापस के आने के लिए वह स्कूल बस में चढ़ा। स्कूली बस के सीट में बैठने के थोड़ी समय बाद ही बच्चा अपनी सीट से गिर गया। बस में मौजूद कलिंजर ने आनन-फानन में इसकी सूचना स्कूल प्रबंधक को दी। इसके बाद छात्र को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के अनुसार मध्य प्रदेश का अभी तक सबसे कम उम्र में हुआ हार्ट अटैक की घटना में से एक है।

पुलिस ने मृतक छात्र की पहचान 12 वर्षीय मनीष जाटव के रूप में की है। वो 4 कक्षा का छात्र था। मनीष के साथ ही उसका भाई भी उसी विद्यालय में पढ़ता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+