Karnataka: सिद्दारमैया ने अपने ऑफिस का अशुभ पश्चिमी गेट खुलवाया, इस कारण से सालों से था बंद, Video
Karataka CM Office West Gate: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने 24 जून यानी शनिवार को अपने ऑफिस के चार साल से बंद गेट को खुलवा दिया। कर्नाटक विधानसभा के मुख्यमंत्री कार्यालय का पश्चिमी गेट चार सालों से बंद था। इसे कोई भी खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। सीएम सिद्दारमैया ने शनिवार को इसे खुलवादिया।
अन्न भाग्य योजना की मीटिंग कर लौट रहे सिद्दारमैया को जब पता चला कि उनके ऑफिस चैंबर का पश्चिमी गेट सालों से बंद है तो उन्होंने कर्मचारियों को खोलने का निर्देश दिया। कर्मचारियों का जवाब सुनकर सिद्दारमैया ने गेट खुलवाया और उसी दरवाजे से प्रवेश किया।

कर्नाटक सीएम ने जब इस पश्चिमी गेट को खोलने को कहा तो कर्मचारियों ने कहा कि 'वास्तु' के चलते इस गेट को बंद रखा गया है। सिद्दारमैया ने कहा कि वास्तु के चलते इस गेट को चार सालों से बंद रखा गया था। 24 जून को सीएम ने वहीं खड़े होकर गेट को खुलवाया और उसी दरवाजे से एंट्री की।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पश्चिमी गेट को अशुभ माना जाता है। इसलिए इसे कभी नहीं खोला गया। सिद्धारमैया वहीं खड़े होकर दरवाजा खुलवाया और प्रवेश किए। इसके बाद उन्होंने वास्तु की अपनी व्याख्या बताई।
मुख्यमंत्री ने अपनी व्याख्या में बताया कि एक अच्छा वास्तु वह है, जहां आपको स्वस्थ दिमाग, साफ दिल और लोगों के लिए कंसर्न मिलता है। इसमें प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा आनी चाहिए। वहीं, इससे पहले किसी भी मुख्यमंत्री ने इस दरवाजे को खोलने की हिम्मत नहीं की। क्योंकि, राजनीति करियर के लिहाज से सभी सीएम इसे अशुभ मानते थे। इसलिए किसी ने अभी तक हिम्मत नहीं जुटाई।
ट्विटर पर नागार्जुन द्वारका नाथ नामक यूजर ने सीएम सिद्दारमैया को विधानसभा में अपने ऑफिस के पश्चिमी गेट को खोलते हुए वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें सीएम वहां मौजूद अधिकारियों से पूछ रहे हैं कि पश्चिमी गेट क्यों बंद है। कर्मचारी ने उन्हें बताया कि इसे वास्तु दोष के चलते बंद रखा गया है। इसके बाद सिद्दारमैया इसे खोलने का आदेश देते हैं, फिर इसी गेट से प्रवेश करते हैं।
यह भी पढ़ें- Karnataka: सिद्दारमैया कैबिनेट पिछली भाजपा सरकार द्वारा पेश किए गए 'धर्मांतरण विरोधी कानून' को निरस्त करेगी












Click it and Unblock the Notifications