शशिकला को नहीं मिलेगी पेरोल, जेल विभाग ने ठुकराई याचिका

भ्रष्‍टाचार के मामले में जेल में बंद शशिकला ने अदालत से पेरोल पर 15 दिनों की रिहाई देने की अपील की थी

नई दिल्ली। शशिकला की पेरोल आवेदन को कर्नाटक के जेल विभाग ने ठुकरा दिया है। भ्रष्‍टाचार के मामले में जेल में बंद शशिकला ने अदालत से पेरोल पर 15 दिनों की रिहाई देने की अपील की थी। रिहाई के पीछे शशिकाला ने अपने बीमार पति एम नटराजन से मिलने का कारण बताया था।

शशिकला को नहीं मिलेगी पेरोल, जेल विभाग ने ठुकराई याचिका

आपको बता दें कि नटराजन फिलहाल अस्‍पताल में भर्ती हैं। वहां उनका लीवर प्रत्‍यारोपण होना है। उनके शरीर के कई अंग काम नहीं कर रहे हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। नटराजन की उम्र 74 साल है। नटराजन के डॉक्‍टरों ने भी उन्‍हें अपनी पत्‍नी से मिलने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि शशिकला दिवंगत जयललिता की बेहद करीबी थीं। पिछले साल दिसंबर में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद वो मुख्यमंत्री बनना चाहती थीं लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार देकर जेल भेज दिया।

वो फरवरी से बैंगलुरु के जेल में बंद हैं। जेल जाने से पहले शशिकला ने अपने भतीजे टी टी वी दिनाकरन को एआईएडीएमके में नंबर 2 बना दिया। सितंबर में मुख्यमंत्री ई पलानीसामी के गुट और पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम गुट का आपस में विलय होने के बाद दोनों को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+