विदेश में सोनिया-राहुल, कर्नाटक में मंत्रालय के बंटवारे में होगी देरी

नई दिल्ली। कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस की गठबंधन सरकार के गठन के बाद अभी तक अहम मंत्रालयों का बंटवारा नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि मंत्रालयों के बंटवारे में अभी और देर हो सकती है। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी विदेश में हैं, जिसकी वजह से दोनों दलों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर आम सहमति नहीं हो सकी है, लिहाजा सोनिया और राहुल के स्वदेश वापस आने पर ही इस मुद्दे पर अंतिम फैसला हो सकता है।

sonia rahul

4-5 जून को हो सकता है फैसला

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विदेश में होने की वजह से दोनों दलों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर होने वाली बैठक को भी टाल दिया गया है। सोनिया और राहुल गांधी मेडिकल चेकअप के लिए विदेश में हैं, जिसकी वजह से दोनों दलों के बीच होने वाली अहम बैठक को टाल दिया गया है। माना जा रहा है कि यह अहम बैठक अब 4-5 जून को हो सकती है। दोनों ही दलों के बीच मंत्रालयों को लेकर तकरार बनी हुई है। इस तकरार की सबसे बड़ी वजह वित्त मंत्रालय है।

कई मंत्रालय पर फंसा है पेंच

एक तरफ जहां मुख्यमंत्री कुमारस्वामी वित्त मंत्रालय अपने पास रखना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने पहले ही साफ कर दिया है कि वह किसानों से ऋण माफी को लेकर से किए गए अपने चुनावी वायदे को पूरा करना चाहते हैं, लिहाजा वह वित्त मंत्रालय अपने पास रखना चाहते हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस का कहना है कि गठबंधन की सरकार में हमेशा से ही वित्त मंत्रालय उपमुख्यमंत्री के पास रहता है, लिहाजा वित्त मंत्रालय हमारे पास रहना चाहिए। वित्त मंत्रालय के अलावा पीडब्ल्यूडी, ,गृह मंत्रालय, सिंचाई, शहरी विकास मंत्रालय को भी लेकर दोनों दलों के बीच आम सहमति नहीं बन पाई है।

कुमारस्वामी ने माना है दिक्कत

कांग्रेस इस बात का इंतजार कर रही है कि जेडीएस मंत्रियों की अपनी लिस्ट के साथ सामने आए। जेडीएस नेता और मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा था कि मंत्रालयों को लेकर दोनों दलों के बीच कुछ मुद्दे हैं। आपको बता दें कि 23 मई को कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी जबकि कांग्रेस के जी परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। माना जा रहा है कि कांग्रेस के खेमे में 21 मंत्रालय जा सकते हैं जबकि जेडीएस के खाते में 11 मंत्रालय जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Karnataka: वित्त मंत्रालय को लेकर जेडीएस-कांग्रेस में तकरार जारी, प्रशासनिक कार्य ठप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+