Karnataka Polls: सत्ता तक पहुंचने के लिए AIMIM का सहारा लेगी JDS, गठबंधन पर चल रही बात

Karnataka में जेडीएस और AIMIM का गठबंधन हो सकता है। दोनों दलों में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही है।

Karnataka

Karnataka Polls: कर्नाटक में चुनावी सरगर्मियां काफी तेज हैं। चुनाव की तारीख पास देख सभी दल जोड़-तोड़ की राजनीति में लगे हुए हैं। इस बीच खबर आ रही कि JDS ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के साथ गठबंधन कर सकती है।

JDS नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा कि राज्य में उनकी पार्टी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और अन्य दलों के साथ गठबंधन करने के लिए चर्चा कर रही है। AIMIM ने गठबंधन के लिए तीन से चार सीटें मांगी थी।

कुमारस्वामी ने आगे कहा कि हम उन सीटों के बारे में सोचेंगे जो हम AIMIM के लिए खाली कर सकते हैं। फिर इस गठबंधन को अंतिम रूप दिया जाएगा। इससे पहले AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष उस्मान गनी ने भी जेडीएस के साथ गठबंधन की बात कही थी। हालांकि उन्होंने उम्मीदवारों की संख्या 25 बताई थी।

क्या सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव?
वहीं जब पत्रकारों ने कुमारस्वामी से पूछा कि उनकी पार्टी सभी 224 सीटों पर लड़ेगी, तो उन्होंने कहा कि जेडीए कुछ सीटों पर गठबंधन सहयोगियों की तलाश कर रही है। गठबंधन बनेगा या नहीं, ये तय नहीं है।

हसन विवाद पर क्या कहा?
वहीं जेडीएस में हसन विधानसभा क्षेत्र की उम्मीदवारी को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा की पुत्रवधू और एच. डी. रेवन्ना की पत्नी भवानी रेवन्ना वहां से चुनाव लड़ने पर अड़ी हुई हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर उनको टिकट नहीं मिला तो वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। उस पर जब सवाल पूछा गया तो कुमारस्वामी ने उसे मामूली बात कही।

बीजेपी पर कसा तंज
कुमारस्वामी ने कहा कि जेडीएस में तो सिर्फ एक सीट को लेकर असमंजस है, लेकिन बीजेपी में तो सैकड़ों सीटें फंसी हैं। उनके पास सैकड़ों हसन हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस विवाद को सुलझा लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+