कर्नाटक: मेंगलुरु गैंगरेप और हत्या के मामले में 8 आरोपी अरेस्ट, शराब पीने के दौरान बनाई थी रेप की योजना
बेंगलुरु, 24 नवंबर। कर्नाटक के मेंगलुरु में 8 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर हुए गैंगरेप और उसके बाद उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि चारों आरोपी उसी फैक्ट्री मिल में काम करते थे, जिस फैक्ट्री कॉम्पलेक्स में बच्ची के साथ गैंगरेप की बात कही जा रही है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के रहने वाले जयबन (21), मुकेश सिंह (20), मुनीम सिंह (20) और झारखंड के रहने वाले मनीष तिर्की (33) के रूप में हुई है।

उसी कारखाने में काम करते हैं आरोपी, जहां हुआ गैंगरेप
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं और आईपीसी की धारा 376 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, मुकेश, जयबन और मनीष वामनजूर में एक टाइल कारखाने में काम करते थे। इसी कारखाने में बच्ची के साथ कथित रूप से रेप की वादरात को अंजाम दिया गया। बच्चे के परिजन उसी कारखाने में काम करते हैं और मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, झारखंड का मनीष 11 महीने से टाइल्स फैक्ट्री में काम कर रहा था जबकि जयबन और मुकेश ने तीन महीने पहले ही ज्वॉइन हुए थे।
शराब पीते वक्त बनाई थी गैंगरेप की योजना
घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि वारदात से चार दिन पहले, जयबन, मुकेश और मनीष ने शराब पी थी और उसी दौरान बच्ची के साथ रेप की योजना बनाई थी। तीनों को पता था कि जब वो इस घटना को अंजाम देंगे तो उस वक्त कारखाने में मजदूर नहीं होंगे। पुलिस ने बताया कि शनिवार को जब मुनीम पुत्तूर से अपने दोस्तों से मिलने पहुंचा तो उसने कहा कि वह उनके साथ शराब पीएगा।
Recommended Video
जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 1.10 बजे जब पीड़िता अपने भाई के साथ फैक्ट्री परिसर में खेल रही थी, तब जयबन ने उसका अपहरण कर लिया और उसे अपने कमरे में ले गया, जहां उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। जब बच्ची से दर्द सहन नहीं हुआ और वो दर्द से करहाने लगी तो चारों दरिंदों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया। घटना के बाद मुकेश और मुनीम पुत्तूर के लिए रवाना हो गए। उसी दिन शाम 6 बजे बच्ची का शव नाले में पड़ा हुआ मिला।












Click it and Unblock the Notifications