Petrol-Diesel Price Hike: कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा, जानें अब कितने रुपए में मिलेगा तेल?
Karnataka Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसका सटीक उदाहरण कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को हुआ इजाफा है। राज्य सरकार द्वारा बिक्री कर में संशोधन किए गए हैं। जिसके बाद कीमतों में वृद्धि हुई है।
गजट अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर बिक्री कर में 29.84% और 18.44% की वृद्धि की है। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 3 रुपए और 3.05 रुपए की वृद्धि होने की संभावना है।

कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमतें
पेट्रोल की कीमत में 3 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे बेंगलुरु में पेट्रोल का भाव 102.84 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि पहले पेट्रोल का भाव 99.84 रुपए था।
इसी तरह, डीजल की कीमत में 3.02 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे डीजल की कीमत 85.93रुपए से बढ़कर 88.95 रुपए प्रति लीटर हो गई है। कर्नाटक के वित्त विभाग के इस फैसले का उद्देश्य राज्य के लिए अतिरिक्त राजस्व उत्पन्न करना है। हालांकि, इसका परिवहन और माल वितरण सहित विभिन्न क्षेत्रों पर व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है, जिससे उपभोक्ताओं के लिए लागत में वृद्धि हो सकती है।
#WATCH | Petrol and diesel prices are likely to go up in Karnataka as the state govt revises sales tax by 29.84% and 18.44%. According to the Petroleum Dealers Association, petrol and diesel prices are likely to go up by Rs 3 and Rs 3.05 approximately in Karnataka.
— ANI (@ANI) June 15, 2024
A biker in… pic.twitter.com/3IWTY7ihxz
क्या बोले स्थानीय लोग?
वहीं, पेट्रोल पंप पर चंदन नाम के एक बाइकर ने बताया कि अमीरों को पेट्रोल मिल सकता है, तो हम कहां जाएंगे? मैं एक बीपीओ में काम करता हूं। मुझे 15 हजार रुपए सैलरी में पेट्रोल खरीदना होगा...इससे हम पर काफी असर पड़ेगा।
केंद्र ने घरेलू कच्चे तेल पर अप्रत्याशित कर में कटौती की
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , कर्नाटक का यह निर्णय केंद्र सरकार द्वारा घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित कर को 5,200 रुपये प्रति टन से घटाकर 3,250 रुपये प्रति टन करने के कुछ घंटों बाद आया है। यह कर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) के रूप में लगाया जाता है। डीजल, पेट्रोल और जेट ईंधन या एटीएफ के निर्यात पर एसएईडी को 'शून्य' पर बरकरार रखा गया है।
केंद्र ने इस साल ईंधन की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की
इस साल मार्च में सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। मई 2022 के बाद यह पहली राष्ट्रव्यापी ईंधन मूल्य कटौती थी। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 (प्रति लीटर) की कटौती करके , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर दिखाया है कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार को कल्याण और सुविधा प्रदान करना हमेशा उनका लक्ष्य रहा है।












Click it and Unblock the Notifications